फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandrayaan 3: कोयंबटूर के लघु कलाकार ने बनाया सोने का चंद्रयान, 48 घंटे में 1.5 इंच लंबा मॉडल तैयार किया

Tue, 22 Aug 2023 10:52 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कलाकार मरियप्पन ने 4 ग्राम सोने का उपयोग करके चंद्रयान 3 का 1.5 इंच लंबा मॉडल डिजाइन किया है। उन्होंने इसे महज 48 घंटों में तैयार किया है।
विज्ञापन
Chandrayaan 3 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंद्रयान-3 मिशन 23 अगस्त की शाम को चांद की सतह पर लैंड कराया जाएगा। पूरी दुनिया की नजर फिलहाल चेंद्रयान-3 पर टिकी हुई है। इसी बीच तमिलनाडु के कोयंबटूर के लघु कलाकार ने सोने की चंद्रयान बनाकर तैयार किया है।
विज्ञापन


कलाकार मरियप्पन ने 4 ग्राम सोने का उपयोग करके चंद्रयान 3 का 1.5 इंच लंबा मॉडल डिजाइन किया है। उन्होंने इसे महज 48 घंटों में तैयार किया है। मरियप्पन ने कहा, 'जब भी कोई महत्वपूर्ण घटना घटती है तो मैं सोने का उपयोग करके उसका लघु मॉडल बनाता हूं। यह हर भारतीय के लिए गौरव का पल है।' 

उन्होंने वैज्ञानिकों का आभार जताते हुए कहा, 'चंद्रयान प्रोजेक्ट में शामिल सभी वैज्ञानिकों का आभार व्यक्त करने के लिए मैंने चार ग्राम सोने का उपयोग करके लघु चंद्रयान बनाया है।' 
विज्ञापन


चंद्रयान का लूनर लैंडर विक्रम कल यानी की 23 अगस्त को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसरो के वैज्ञानिक नीलेश एम देसाई ने बताया कि अगर चंद्रयान 3 को 23 अगस्त को लैंड नहीं कराया जाता है तो इसे 27 अगस्त को भी चांद पर उतारा जा सकता है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें