फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु चुनाव : कमल हासन प्रचार के लिए ऑटो रिक्शा में निकले, वोटरों को लुभाने का जतन

Tue, 16 Mar 2021 05:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबतूर
विज्ञापन
कमल हासन प्रचार के लिए ऑटो रिक्शा में निकले - फोटो : ANI
विज्ञापन

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव- 2021 में वोटरों को लुभाने के लिए नेता हर जतन कर रहे हैं तो अभिनेता से नेता बने कमल हासन कैसे पीछे रह सकते हैं। मंगलवार को वे कोयंबतूर में ऑटो रिक्शा में बैठकर सड़क पर निकले। इस दौरान तमाम राहगीरों से उन्होंने दुआ-सलाम की तो कुछ से हाथ भी मिलाया। सफर पूरा होने पर ऑटो रिक्शा चालक के साथ तस्वीर उतरवाकर सोशल मीडिया में साझा की। बता दें, उनकी पार्टी मक्कल निधि मय्यम भी चुनाव मैदान में है। 

विज्ञापन

 

मक्कल निधि मैयम (एमएनएम) पार्टी के प्रमुख हासन ने सोमवार को कोयंबतूर दक्षिण सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया। गौरतलब है कि तमिलनाडु में छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने हैं। कमल हासन ने फरवरी 2018 में ही अपनी पार्टी एमएनएम को बनाया था। तब उन्होंने खुद कोई चुनाव नहीं लड़ा था, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपनी पार्टी से उम्मीदवारों को मैदान में उतारा था। इस दौरान उनकी पार्टी को 3.75 प्रतिशत वोट मिले थे। 

बात करें आगामी विधानसभा चुनाव की तो हासन एमएनएम की अगुवाई वाली तीन पार्टियों के गठबंधन के मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं। उन्होंने इस चुनाव में जीत का दावा भी किया है। वैसे कोयंबटूर साउथ की सीट पर हासन को भाजपा की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन और कांग्रेस के मयूरा एस जयकुमार से टक्कर मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें