फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश से कोयंबटूर में रेलवे पार्सल गोदाम ढ़हा, दो मजदूरों की मौत, एक अन्य घायल

Thu, 08 Aug 2019 03:51 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कोयंबटूर

सार

  • कोयंबटूर में रेलवे पार्सल गोदाम ढ़ह गया
  • दो मजदूरों की मौत, एक घायल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के कोयंबटूर में मूसलाधार बारिश के बाद बृहस्पतिवार तड़के रेलवे पार्सल का एक गोदाम ढ़ह गया जिससे ठेके पर काम कर रहे दो मजदूरों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गोदाम की छत जिंक की चादर से बनी थी और पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश के कारण गोदाम की दीवारें भीग गईं और उस समय ढह गईं जब मजदूर अंदर सो रहे थे। घटना तड़के सुबह साढ़े तीन बजे की है। गोदाम के ढ़हने से तीनों मजदूर उसके नीचे दब गए।

रेलवे द्वारा घटना की सूचना मिलने पर  दमकल विभाग के 50 से अधिक कर्मी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचकर उन्होंने राहत और बचाव का कार्य शुरू किया। जिसके बाद रेलवे पुलिस और दमकल विभाग के कर्मियों ने मजदूरों को बाहर निकाला।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनमें से दो पविशमणि और इब्राहिम को मृत घोषित कर दिया गया जबकि अन्य मजदूर राजू का एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें