फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Smuggling: कोयंबटूर हवाई अड्डे पर 6.62 किलो सोने के साथ पकड़े गए 11 लोग, एक गिरफ्तार

Sat, 11 Mar 2023 10:10 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेन्नई हवाईअड्डे पर अधिकारियों ने 3.32 करोड़ रुपये मूल्य के विदेशी सोना के साथ दो यात्रियों को आठ मार्च को पकड़ा था। उनके पास से 6.68 किलो सोना बरामद हुआ था।
विज्ञापन
Gold Purchasing Tips - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शारजाह से कोयंबटूर आने वाली एयर अरेबिया विमान से राजस्व खुफिया निदेशालय ने 11 लोगों को एयरपोर्ट पर ही रोक लिया। इनमें से एक के पास 6.62 किलो विदेशी मूल का सोना पाया गया।  10 मार्च को उड़ान भड़ने वाली इस फ्लाइट में आरोपी शारजाह से सोना लेकर आया था। जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अर्जुनन के रूप में हुई है जो कल्लाकुरुचि जिले का रहने वाला है। जांच अधिकारियों के अनुसार विदेशी मूल के इस सोने की कुल कीमत 3.8 करोड़ रुपये हैं। आरोपी ने सोने को अपने जेब, जूते और शरीर में छिपाकर रखा था। 

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के घटना में आठ मार्च को दो और यात्रियों को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से चेन्नई हवाईअड्डे पर करीबन 6.68 किलो सोना बरामद किया गया था, जिसकी कीमत 3.32 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन


चेन्नई कस्टम्स ने एक ट्वीट में कहा, "इंटेल के आधार पर, AI-347 और 6E-52 द्वारा सिंगापुर से आए 2 पैक्स को सीमा शुल्क द्वारा 07.03.23 को रोका गया। उनके सामान की तलाशी लेने पर, सोना पूरी तरह से 6.8 किलोग्राम वजन का था। सीए, 1962 के तहत बरामद / जब्त किए गए सोने की  कीमत 3.32 रुपये थी। पैक्स को गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें