तमिलनाडु के कोयम्बटूर के इंटीरियर डिजाइनर पीके मुरुगेसन की पुरानी साइकल टूट गई तो उन्होंने लकड़ी की साइकल का आविष्कार कर दिया। दरअसल पिछले साल मुरुगेसन की साइकिल टूट गई थी। वह अपनी उसी साइकिल का दोबारा इस्तेमाल करना चाहते थे। जिसके लिए वह एक नया फ्रेम खोज रहे थे। जब उन्हें इसके लिए कोई फ्रेम नहीं मिला तो उन्होंने लकड़ी (प्लाइवुड) से ही फ्रेम बनाने का फैसला किया। इतना ही नहीं, उन्होंने साइकिल को पूरी तरह से मोडिफाई करने के बारे में सोच लिया।
मुरुगेसन ने साइकिल की सीट, हैंडल बार सहित
साइकिल का कहर एक पार्ट लकड़ी का बनाया है। जब वह साइकिल लेकर बाहर निकले तो लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए जुट गई। साइकिल के स्केच डिजाइनिंग में मुरुगेसन को 15 दिन का समय लगा। उनकी पहली साइकिल 25,000 रुपये में बनकर तैयार हुई है। अब वह इसी क्षेत्र में अपनी फर्म शुरू करने जा रहे हैं।
मुरुगेसन ने कहा, ‘मैंने इसे एक
एक्सपेरिमेंट के तौर पर शुरू किया था। इसके अलावा मुझे पर्यावरणीय मुद्दों में हमेशा से ही दिलचस्पी रही है। इसलिए मैंने सोचा कि लकड़ी की साइकिल बनाने से लोगों का ध्यान आकर्षित होगा। मुरुगेसन ने आगे कहा कि भविष्य में मैं इसमें बाइक टायर का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा हूं, जो कि लंबी सवारी करने के लिए भी उपयुक्त होगा। मैं सात गियर वाली साइकिल बनाने के बारे में भी विचार कर रहा हूं।