फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोयंबटूरः कल 70 साल के हो जाएंगे पीएम मोदी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर में चढाए 70 किलो का लड्डू

Wed, 16 Sep 2020 06:29 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
विज्ञापन
70 किलो का लड्डू - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कल यानी गुरुवार को जन्मदिन है। वह 70 साल के हो जाएंगे। पीएम मोदी के जन्मदिन पर तमिलनाडु के कोयंबटूर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। 

विज्ञापन


भाजपा के कार्यकर्ताओं में उत्साह इतना है कि पीएम मोदी के जन्मदिन से एक दिन पहले भगवान शिव को सिवान कामाची अम्मन मंदिर में 70 किलोग्राम का लड्डू चढ़ाया और इसे लोगों में वितरित किया। इतना ही नहीं, भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे एक उत्सव के रूप में मनाया। 

कार्यकर्ताओं ने मंदिर के बाहर एक जुलूस भी निकाला। इससे पहले 14 सितंबर को भाजपा ने प्रधानमंत्री के 70वें जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए 'सेवा सप्त' नाम से एक सप्ताह का अभियान शुरू किया था। 
विज्ञापन


देश भर में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा कई सामाजिक पहल की जा रही हैं। यह अभियान पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा उत्तर प्रदेश के गौतम बौद्ध नगर के छपरौली गांव में शुरू किया गया था। यह अभियान 20 सितंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें