अरुणाचल प्रदेश में आदर्श आचार संहिता के दौरान पुलिस ने अलग अलग जगहों से पांच करोड़ रुपये जब्त किए हैं। यहां की 60 विधानसभा और दो लोकसभा चुनाव सीटों पर 11 अप्रैल को चुनाव होने हैं। आईजी पुलिस सुनील गर्ग के अनुसार कुछ दिन पहले ही दो वाहनों से 1.8 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे, आयोग ने इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। ये वाहन पूर्व विधायक डांगी पेरमे और एक परिवहन विभाग के अधिकारी के नाम पर पंजीकृत है।