फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिल्ली में जंतर-मंतर सीजन-2 जल्द': CJP का बड़ा एलान; दीपके का दावा- हॉल मालिकों को दी गई उल्टा लटकाने की धमकी

Wed, 12 Aug 2026 05:10 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, नई दिल्ली।

सार

दिल्ली में सीजेपी की प्रस्तावित बैठक से पहले हॉल मालिकों को कथित धमकी देने का दावा सामने आया है। अभिजीत दीपके ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इससे सीजेपी डरने वाली नहीं है। वहीं, सीजेपी ने ‘जंतर-मंतर’ के सीजन-2 के जल्द शुरू होने का संकेत दिया है और दिल्ली पुलिस से कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल पूछे हैं। उन्होंने क्या-क्या कहा? जानिए...
 
विज्ञापन
अभिजीत दीपके, सीजेपी संस्थापक - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित सम्मेलन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दावा किया कि बैठक के लिए हॉल बुक करने के बाद उसके मालिकों को धमकियां दी गईं। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम के लिए भाजपा पर आरोप लगाया। हालांकि, उनके इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


दीपके ने कहा कि सीजेपी को आज दिल्ली में अपने कार्यकर्ताओं की बैठक करनी थी। इसके लिए पार्टी काफी समय से हॉल की तलाश कर रही थी। उनका दावा है कि कई जगहों पर हॉल देने से इनकार कर दिया गया। हॉल मालिकों ने कथित तौर पर कहा कि उन पर ऊपर से दबाव है।

क्या हॉल बुक करने के बाद शुरू हुआ विवाद?
अभिजीत दीपके ने कहा कि  काफी मुश्किलों के बाद सीजेपी ने एक हॉल बुक किया था। उनके पास इसकी रसीद भी है। लेकिन बैठक से पहले ही हॉल के मालिकों को कथित तौर पर धमकी मिली। दीपके ने दावा किया कि मालिकों से कहा गया कि अगर सीजेपी की बैठक यहां होने दी गई तो उन्हें ‘उल्टा लटका दिया जाएगा’। उन्होंने आरोप लगाया कि यह सब भाजपा की ओर से किया जा रहा है। दीपके ने कहा कि भाजपा के नेताओं के काम और बयान यह दिखाते हैं कि वे देश के युवाओं से डर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी को लगता है कि इस तरह की छोटी हरकतों से सीजेपी के कार्यकर्ता डर जाएंगे, तो यह गलतफहमी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जस्टिस यशवंत केस: जांच समिति ने तीनों आरोपों में माना दोषी, घर से मिले नोटों पर नहीं मिला संतोषजनक जवाब

क्या सीजेपी फिर शुरू करने जा रही है ‘जंतर-मंतर’ मुहिम?
अभिजीत दीपके ने ‘जंतर-मंतर’ को लेकर भी बड़ा संकेत दिया। उन्होंने कहा कि कई लोग इंस्टाग्राम पर पूछ रहे थे कि ‘जंतर-मंतर’ का सीजन-2 कब शुरू होगा। दीपके ने कहा कि वह ऐसे लोगों को बताना चाहते हैं कि ‘जंतर-मंतर’ का सीजन-2 बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है। इस बयान से साफ है कि सीजेपी आने वाले दिनों में अपनी गतिविधियां फिर तेज करने की तैयारी में है।

हम देश भर के स्कूलों में जाएंगे: सौरव दास
वहीं, दीपके के बयान पर पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि यह खुद ही सीजन टू है। देश भर में ऐसी नाकाबिल सरकारों और अधिकारियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। सीजेपी की तरफ से हम अब देश भर में 'लिसनिंग टूर' (लोगों की बात सुनने का दौरा) शुरू कर रहे हैं ताकि जनता की बात सुन सकें। हम एक कैंपेन चलाएंगे और शिक्षा के मुद्दे को प्राथमिकता देंगे। हम माता-पिता और नागरिकों से अपील कर रहे हैं कि वे अपने इलाके के सरकारी स्कूलों में जाएं, सोशल ऑडिट करें, वहां के हालात रिकॉर्ड करें, सच्चाई सामने लाएं और उन्हें ठीक करने में मदद करें। युवा जिम्मेदारी उठा रहे हैं। जल्द ही सच में एक 'विकसित भारत' सामने आएगा।
विज्ञापन


क्या दिल्ली पुलिस से भी जवाब मांग रही सीजेपी?
सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि इस मामले में दिल्ली पुलिस क्या कर रही है? रांका ने सवाल किया कि क्या दिल्ली में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो गई है? उन्होंने यह भी पूछा कि क्या दिल्ली पुलिस केवल भाजपा के लिए काम कर रही है। फिलहाल इस पूरे मामले में सीजेपी की ओर से लगाए गए आरोप सामने आए हैं। भाजपा या दिल्ली पुलिस की ओर से इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें