फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु: तटरक्षक बल ने श्रीलंकाई नौका से जब्त किए हथियार और मादक पदार्थ, छह हिरासत में

Wed, 25 Nov 2020 08:12 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तूतीकोरिन
विज्ञापन
sri lankan boat - फोटो : ANI
विज्ञापन

तटरक्षक अधिकारियों ने तमिलनाडु के तूतीकोरिन तटीय क्षेत्र के पास श्रीलंका की एक नौका से बंदूक और मादक पदार्थ जब्त किए हैं। समुद्री सुरक्षा एजेंसी के सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि नौका पर सवार छह लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि उनकी पृष्ठभूमि का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


तटरक्षक बल ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के दौरान उन लोगों ने बताया कि मादक पदार्थ पाकिस्तान के एक जहाज के द्वारा कराची से श्रीलंका के जहाज पर भेजे गए थे। तटरक्षक बल ने इनके पास से हेरोइन, सिंथेटिक ड्रग और पिस्तौल बरामद की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें