केरल तट पर जहाज में लगी आग, नौसेना ने बताया
- फोटो : एएनआई
केरल तट से करीब 42 समुद्री मील दूर एक सिंगापुर का कंटेनर जहाज एमवी वान हाई 503 अब भी आग की चपेट में है। 9 जून 2025 को लगी आग के बाद से यह जहाज भारत के विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) में दक्षिण-पूर्व दिशा में बहता जा रहा है।
बता दें कि 11 जून 2025 को भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने पांच रेस्क्यू विशेषज्ञों और एक एयरक्रू डाइवर्स को जलते जहाज पर सफलतापूर्वक उतारा। इसका मकसद जहाज को टॉविंग (खींचकर किनारे से दूर ले जाने) के लिए तैयार करना था।
ये भी पढ़ें:- Kerala: सिंगापुर के झंडे वाले जहाज पर केरल तट के पास लगी आग, 18 सदस्यों को बचाया गया; चार सदस्य अभी भी लापता
कौन-कौन है ऑपरेशन में शामिल?
जहाज एमवी वान हाई 503 में लगी आग बुझाने की तैयारी तेज हो चुकी है। जहां इस अभियान में 5 आईसीजी जहाज, 2 डोर्नियर विमान और 1 हेलीकॉप्टर लगातार इस आग को बुझाने के प्रयास में लगे हुए है। वहीं शिपिंग महानिदेशालय की ओर से भी दो जहाज मदद के लिए भेजे गए हैं। जहाज के मालिकों द्वारा नियुक्त सल्वेज (बचाव) टीम भारतीय कोस्ट गार्ड के साथ मिलकर काम कर रही है। इसके साथ ही भारतीय वायुसेना से भी अतिरिक्त हवाई मदद मांगी गई है।
ये भी पढ़ें:- Raja Raghuvanshi Case: सोनम की एक गलती बनी पुलिस के लिए अहम सुराग, DGP ने बताया कैसे सुलझाया हनीमून मर्डर केस?
कैसी है स्थिति?
जानकारी के अनुसार आग अब तक पूरी तरह नहीं बुझी है। अगर समय रहते जहाज को तट से दूर नहीं ले जाया गया तो समुद्री पर्यावरण को भारी नुकसान हो सकता है। इसी को देखते हुए जहाज को किनारे से हटाने के लिए टोइंग की कोशिश की जा रही है। स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और लगातार निगरानी की जा रही है।