फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: तटरक्षक बल के जवानों ने मंगलूरू तट पर बचाई 11 मछुआरों की जान

Tue, 12 Jan 2021 03:52 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मंगलुरू
विज्ञापन
इंडियन कोस्ट गार्ड - फोटो : ANI
विज्ञापन

भारतीय तटरक्षक बल के जवानों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से मंगलूरू तट पर 11 मछुआरों की जान बचा ली। दरअसल तमिलनाडु के मछुआरों की नौका पर सिलिंडर में धमाके के बाद उसमें आग लग गई थी। नौका पर सवार मछुआरों ने तुरंत तटरक्षकों से संपर्क किया।

विज्ञापन


उस दौरान समुद्र में गश्त कर रहे दो नौका पर सवार तटरक्षक बल के जवानों ने घटनास्थल पर पहुंच कर उनकी जान बचाई।

सूत्रों ने बताया कि समुद्र के ऊपर गश्त कर रहे एक डोर्नियर विमान भी दुर्घटनाग्रस्त नौका का तेजी से पता लगाने के लिए तत्काल उस ओर भागा। जवानों ने मछुआरों से संपर्क साध कर उन्हें खतरे से उबारा। उन्होंने बताया कि 36 फीसदी जले एक मछुआरे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बाकी सभी सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें