फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trains Cancelled: महाराष्ट्र व कर्नाटक में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनें निरस्त

Mon, 24 Oct 2022 09:21 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,नागपुर

सार

इस कारण इस मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है या उनके रास्ते बदले गए हैं। मध्य रेलवे (Central Railway) के अनुसार यह घटना 23 अक्तूबर की रात 11.30 बजे हुई। मध्य रेलवे ने इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 0712-2544848 जारी किया है। 

विज्ञापन
coal wagons derailed between Malkhed &Timatla stations on Wardha-Badnera sections, Nagpur - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर में वर्धा-बडनेरा सेक्शन पर मालखेड और तिमतला स्टेशनों के बीच कोयले से लदी मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए। उधर, कर्नाटक के विजयवाड़ा के जुम्नल-मुलवाड़ रेल खंड में मालगाड़ी के सात डिब्बे बेपटरी हो गए। दोनों राज्यों के इन खंडों से गुजरने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किया गया है। 

मध्य रेलवे (Central Railway) के अनुसार नागपुर में वर्धा-बडनेरा सेक्शन पर यह घटना 23 अक्तूबर की रात 11.30 बजे हुई। मध्य रेलवे ने इस बारे में अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर  0712-2544848 जारी किया है। 

 
विज्ञापन

कर्नाटक में भी मालगाड़ी बेपटरी, कई ट्रेनें निरस्त

उधर, कर्नाटक के जुम्नल-मुलवाड़ रेल खंड की गडग-होतगी लाइन पर बीती रात 12.42 बजे एक मालगाड़ी के 7 कोच पटरी से उतर गए। इस कारण कई ट्रेनों को निरस्त या आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। दक्षिण पश्चिमी रेलवे ने बताया कि ट्रेनों की आवाजाही बहाल करने का काम तेजी से जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें