फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी स्टेशन से चलेगी सीएनजी ट्रेन, प्रभु ने की घोषणा

Wed, 22 Mar 2017 10:06 PM IST
amarujala.com, Presented By : अनंत पालीवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे एक बार फिर सीएनजी से ट्रेन चलाने की मुहिम में जुट गया है। पर्यावरण की रक्षा को ध्यान में रख रेलवे ने ग्रीन पर्यावरण नीति के तहत इसे चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन जल्द ही उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्टेशन से आस-पास के स्टेशनों के बीच दौड़ेगी।
विज्ञापन


केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने ग्रीन ट्रेन को सर्टिफिकेट आवंटित करने के मौके पर कहा कि वाराणसी के डीजल लोकोमोटिव वर्कशॉप में इलेक्ट्रिक व डीजल दोनों इंजन का काम किया जा रहा है।

जल्द इस लोकोमोटिव से गैस आधारित इंजन भी संचालित किया जाएगा। इस मौके पर उन्होंने ग्रीन रेलवे के लिए पांच करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही वॉटर ऑडिट किया गया है। रेलवे की जमीन पर जितने भी जलाशय है, उन्हें पुन: जीवित किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

200 साल के पुराने जल स्त्रोत को किया पुनःजीवित

सिकंदराबाद में दो सौ साल पुराने जल के स्त्रोत को पुन: जीवित किया गया है। स्टेशनों पर सौर उर्जा का उपयोग करने के साथ ही ट्रेनों में भी सौर ऊर्जा से बिजली आपूर्ति करने का काम किया जा रहा है। इस मौके पर वाराणसी और पेरांबुर कैरेज वर्कशॉप को ग्रीन कांस्य पदक से नवाजा गया। लल्लागुडा कैरेज वर्क शॉप को ग्रीन सिल्वर मेडल से पुरस्कृत किया गया।

पुराने कोच भी बन रहे हैं सुविधायुक्त

रेलवे अपने पुराने कोच को सुविधायुक्त करेगा। रेल मंत्री ने बताया कि नये कोच को तो सुविधायुक्त बनाया ही जा रहा है, साथ ही 40 हजार पुराने कोच का इंटेरियर ठीक किया जा रहा है।

इससे पुराने कोच भी यात्रियों के लिए सुविधा युक्त हो जाएंगे। ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने के लिए दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-कोलकाता के बीच 200 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने के लिए 20 हजार करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें