मुंबई में सीएनजी लीक होने से हडकंप की स्थिति है। पूर्वी मुंबई के चेंबूर के एक सीएनजी पंप में सीएनजी लीक हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में ऐतिहातन बिजली काट दी गई। यही नहीं, स्थानीय प्रशासन ने इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगा दी, साथ ही आसपास की सड़कों पर भी यातायात रोक दिया गया। हालांकि अब बताया जा रहा है कि हालात काबू में हैं।
चेंबूर में सीएनजी लीक होने की खबर स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। आनन-फानन में ऐतिहाती कदन उठाते हुए प्रशासन ने तुरंत ही बिजली की सप्लाई बंद करा दी, साथ ही लोगों से अपील की कि वो ज्वलनशील पदार्थों से दूर रहें और खाना बनाने जैसे कामों से भी दूर रहे। इसके अलावा बिजली के उपकरण न चलाएं। प्रशासन ने पूरे इलाके को खाली कराने के प्रयास तेज कर दिए, साथ ही इलाके में इंटरनेट सेवा भी रोक दी गई।
चेंबूर में सीएनजी लीक होने की खबर से हडकंप मचा हुआ है। सीएनजी पंप के आसपास के रास्तों पर यातायात रोक दिया गया है। प्रशासन ने आनन-फानन में चेंबूर-पनेल हाइवे भी बंद कर दिया। हालांकि अब हालात काबू में हैं।
#Visuals Gas leakage from a CNG Pump in Mumbai's Chembur. Traffic was halted at Chembur-Panvel highway shortly, situation now under control pic.twitter.com/9df5itqBj9— ANI (@ANI_news) July 31, 2017
Gas leakage from a CNG Pump in Mumbai's Chembur.Traffic was halted at Chembur - Panel highway shortly, situation now under control
— ANI (@ANI_news) July 31, 2017