महानगर गैस कंपनी ने मंगलवार को मुंबई और उसके आसपास ऑटो सीएनजी और घरेलू पाइप से प्राकृतिक गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने ऑटो सीएनजी 72 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू पाइप से प्राकृतिक गैस 45.50 रुपये प्रति किलोग्राम करने की घोषणा की।
दिल्ली के बाद अब महाराष्ट्र में भी सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। सीएनजी और पीएनजी के खुदरा मूल्य में भारी वृद्धि के एक सप्ताह के भीतर ही सिटी गैस कंपनी ने सीएनजी और पीएनजी के दाम में फिर से बढ़ोतरी की है। सिटी गैस कंपनी ने भी मंगलवार मध्यरात्रि से खुदरा मूल्य में सीएनजी पर पांच रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी साढ़े चार रुपये की एक और बढ़ोतरी की घोषणा की। सिटी गैस कंपनी ने 6 अप्रैल को ऑटो ईंधन सीएनजी और रसोई गैस पीएनजी के खुदरा मूल्य में क्रमशः सात रुपये और पांच रुपये की बढ़ोतरी की थी।
विज्ञापन
कंपनी ने मंगलवार को मुंबई और उसके आसपास ऑटो सीएनजी में 5 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर 72 रुपये प्रति किलोग्राम और घरेलू पाइप से प्राकृतिक गैस के लिए 4.50 रुपये/एससीएम बढ़ाकर 45.50 रुपये प्रति किलोग्राम करने की घोषणा की।
कंपनी ने इस बढ़ोतरी को लेकर कहा कि एक अप्रैल से केंद्र ने घरेलू रूप से उत्पादित प्राकृतिक गैस की आपूर्ति मूल्य में 110 प्रतिशत की वृद्धि की है। जिसके कारण यह बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
इस बढ़ोतरी के बाद कंपनी ने कहा है कि सीएनजी की संशोधित कीमत पेट्रोल की तुलना में 59 फीसदी कम है और डीजल की तुलना में 31 फीसदी कम है, जबकि घरेलू पीएनजी एलपीजी की तुलना में लगभग 19 फीसदी सस्ती है।
राज्य सरकार ने एक अप्रैल से प्रभावी 13.5 प्रतिशत से इन ईधनों पर वैट घटाकर 3 प्रतिशत कर दिया था। उस समय महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने 31 मार्च को सीएनजी की खुदरा कीमतों में 6 रुपये प्रति किलोग्राम और पीएनजी के लिए साढ़े तीन रुपये की कमी की थी, लेकिन यह घोषणा उसी दिन हुई थी जब केंद्र ने वैश्विक ऊर्जा दरों में वृद्धि का हवाला देते हुए घरेलू स्तर पर उत्पादित प्राकृतिक गैस के लिए 1 अप्रैल से शुरू होने वाले अगले छह महीनों के लिए उत्पादकों की कीमत में 110 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी।