फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज गोरखपुर आएंगे मुख्यमंत्री योगी, जंगल कौड़िया में आईटीआई का करेंगे शिलान्यास

Wed, 31 Oct 2018 05:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को गोरखपुर पहुंच रहे हैं। सोनबरसा और जंगल कौड़िया के काजीपुर में जनसभा को संबोधित करने के अलावा काजीपुर में आईटीआई का शिलान्यास करेंगे। बुधवार को मुख्यमंत्री सुबह 10.50 बजे प्रताप नारायण जनता इंटर कॉलेज, बरही सोनबरसा पहुंचेंगे। वहां 11 से 12 बजे तक रहेंगे। इस दौरान बाबू प्रताप नारायण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


सीएम 12.25 बजे गोरखनाथ मंदिर आएंगे। अपराह्न 1.35 बजे गोरखनाथ मंदिर से चलकर करीब 2.20 बजे जंगल कौड़िया के काजीपुर पहुंचेंगे और वहां आईटीआई का शिलान्यास करेंगे। जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद 3:45 बजे गोरखनाथ मंदिर आएंगे तथा यहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। 

विज्ञापन

गुरुवार को जिला अस्पताल में करेंगे डायलिसिस केंद्र का उद्घाटन

बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे गोरखपुर जिला चिकित्सालय में डायलिसिस केंद्र का उद्घाटन करेंगे। हिंदू युवा वाहिनी के महानगर संयोजक व भाजपा पार्षद दल के नेता ऋषि मोहन वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री हिंदू युवा वाहिनी के महानगर प्रभारी रामभुवाल कुशवाहा के पिता शंकर लाल कुशवाहा को श्रद्धांजलि अर्पित करने महेवा स्थित उनके आवास पर जाएंगे। इसके बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें