मोदी सरकार के केंद्र में तीन साल पूरे होने पर सीएम योगी ने कहा कि ऐसा पहली बार लग रहा है कि आजादी के बाद देश में जनता की सरकार है। उन्होंने कहा कि देश में बीजेपी की सरकार आने के बाद आज करोड़ों युवा आत्मनिर्भर हो गए हैं।
आदित्यनाथ ने कहा कि कौशल विकास से युवाओं को रोजगार मिला है। इसकी वजह से देश के विकास में कीर्तिमान स्थापित हुआ है।
भ्रष्टाचार के आरोपों को दरकिनार करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी के किसी भी मंत्री पर ये आरोप नहीं है। आज देश के हर तबके को फायदा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। यूपी के विकास पर जोर देते हुए योगी ने कहा कि यूपी के गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ेंगे।