उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सूबे की प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए एक झटके में 84 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। अभी तक आठ-दस अधिकारियों के ट्रांसफर करती आ रही योगी सरकार ने इस बार बड़ा कदम उठाया है। अधिकारियों के ट्रांसफर की यह लिस्ट बुधवार शाम को जारी की गई जिसमें लंबे समय से एक जगह जमे नौकरशाहों को भी इधर से उधर किया गया है।
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के पुलिस मुखिया को बदलने के अलावा पुलिस महकमे में भी कई बड़े बदलाव कर चुके हैं। इसके अलावा वह शीर्ष स्तर की नौकरशाही में भी काफी परिवर्तन कर चुके हैं। फिलहाल आप नीचे देखिए ट्रांसफर किए गए अधिकारियों की पूरी सूची।