फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सी.एम. की पत्नी ने सेल्फी के लिए जान खतरे में डाल ली

Mon, 22 Oct 2018 06:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Amruta Fadnavis - फोटो : SELF
विज्ञापन

सत्ताधारी परिवार के लोग सत्ता का लाभ मिलने के बाद ऐसी-वैसी हरकतें कर पार्टी में एक दूसरे के लिए मुसीबतें पैदा कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के सीएम की पत्नी का आया है जब देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस  क्रूज की सेफ्टी रेलिंग को पार करके सेल्फी लेने लगीं। 

विज्ञापन


अमृता फडणवीस सारे सुरक्षा इंतजामों को दरकिनार करते हुए देश में बने पहले डोमेस्टिक क्रूज ‘आंग्रीया’ की सेफ्टी रेलिंग को पार करके सेल्फी ले रही थी। घटना के वायरल हुए वीडियो में सुरक्षाकर्मी अमृता फडणवीस को समझाते हुए की नजर आए।

वीडियों में अमृता फडणवीस के पीछे पुलिस अधिकारी भी नजर आ रहे है जो उन्हें ऐसा नहीं करने को मना कर रहे हैं। अधिकारी उनके पास जाकर  बताते हैं कि यहां खतरा है। वह उनसे वहां से उठने की गुजारिश करते  हुए भी नजर आते हैं, लेकिन अमृता किसी की सुनने को तैयार नहीं दिखतीं।
विज्ञापन


भारत का पहला स्वदेशी क्रूज शनिवार को मुंबई से गोवा रवाना हुआ। इस क्रूज का नाम अांग्रीया मराठा  नौसेना के पहले एडमिरल कान्होजी के नाम पर रखा गया है।कान्होजी भारतीय समंदर का बेताज बादशाह था। क्रूज के उद्घाटन  में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता भी पहुंची थीं।
विज्ञापन

 







 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें