फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्धव ने चुनावी हलफनामे में 5 करोड़ से अधिक संपत्ति का नहीं दिया ब्योरा : किरीट सोमैया

Sat, 09 Jan 2021 04:17 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

शिवसेना अध्यक्ष व महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे एक नए राजनीतिक विवाद में फंस सकते हैं। भाजपा के पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने शुक्रवार को उन पर चुनावी हलफनामे में संपत्ति छुपाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकरे ने चुनावी हलफनामे में करीब सवा पांच करोड़ से अधिक की संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है। वह आगामी 11 जनवरी को चुनाव आयोग से इसकी शिकायत करेंगे।

सोमैया ने प्रदेश भाजपा मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उद्धव ठाकरे ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी उस संपत्ति का ब्योरा नहीं दिया है जिसमें 23,500 वर्ग फुट में 19 मकान हैं। रेडी रेकनर दर से इसका बाजार मूल्य 5.29 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


वहीं, उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे के नाम पर दिए हलफनामे में अन्वय नाईक परिवार की जमीन खरीदी करने का जिक्र है। लेकिन उद्धव ठाकरे के चुनावी हलफनामे में उस जमीन पर बने 19 मकान का कोई उल्लेख नहीं है। सोमैया ने आरोप लगाया कि यह सीधे तौर पर जनता से संपत्ति को छुपाने का मामला है।

सोमैया ने दावा किया कि 11 नवंबर को ठाकरे और नाईक परिवार में जमीन खरीदी बिक्री का मामला उजागर होने के बाद 12 नवंबर को ही रश्मि उद्धव ठाकरे ने 12 नवंबर 2020 तक मकान का पूरा टैक्स आरटीजीएस के जरिए अलीबाग के कोर्लई ग्राम पंचायत के खाते में जमा कराया था।

यह जमीन अलीबाग में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाईक के परिवार से खरीदी गई है। जिसने कथित तौर पर आर्थिक संकट के कारण साल 2018 में आत्महत्या कर ली थी। रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी पर अन्वय नाईक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें