फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uddhav Cabinet Meeting: भावुक हुए, सबका शुक्रिया कहा, मीडिया के सामने हाथ जोड़े, क्या ये थी उद्धव ठाकरे सरकार की आखिरी बैठक?

Wed, 29 Jun 2022 08:06 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में सियासी संकट के बीच आज सीएम उद्धव ने कैबिनेट बैठक बुलाई। इसमें सीएम ने को कैबिनेट मंत्रियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि सहयोग जारी रहेगा। 
विज्ञापन
uddhav thackeray (file photo) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी सरकार के भाग्य पर अनिश्चितता के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को अपने कैबिनेट सहयोगियों को पिछले ढाई वर्षों में उनके द्वारा दिए गए सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।  बैठक के बाद वह भावुक नजर आए और पत्रकारों का हाथ जोड़कर अभिवादन भी किया। इससे ये कयास भी लग रहे हैं कि अगर सुप्रीम कोर्ट का फैसला उनके खिलाफ आया तो वह बहुमत परीक्षण से पहले ही इस्तीफा दे सकते हैं। यह उद्धव कैबिनेट की आखिरी बैठक भी हो सकती है। बहरहाल, सभी की निगाहें सुप्रीम कोर्ट पर टिकी हैं जहां शिवसेना और बागी गुट के वकीलों ने अपनी दलीलें पेश की हैं। 

विज्ञापन


उद्धव बोले, अपने ही लोगों ने नहीं दिया साथ 
बैठक में शामिल रहे राकांपा नेता और महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल जानकारी दी कि सीएम ने मीटिंग में कहा कि उनका अपने ही लोगों ने साथ नहीं दिया है।  पाटिल ने बताया, सीएम ठाकरे ने कहा कि सभी तीन पार्टियां एक साथ आईं और ढाई साल में अच्छा काम किया। उन्होंने सभी पार्टियों का आभार जताया। कल विश्वासमत होगा और यह तय किया जाएगा कि यह अंत है या नहीं। सीएम उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि उन्हें कांग्रेस और एनसीपी का समर्थन मिला लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें अपनी ही पार्टी (शिवसेना) के लोगों का समर्थन नहीं मिला।  

वहीं, कांग्रेस मंत्री सुनील केदार ने कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे हमेशा दूसरों का सम्मान करते हैं। मंत्री ने कहा कि उन्होंने कैबिनेट को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि सहयोग जारी रहेगा। यह पूछे जाने पर कि क्या एमवीए सरकार शिवसेना के मंत्री एकनाथ शिंदे और शिवसेना के अधिकांश विधायकों के विद्रोह से बच पाएगी, केदार ने कहा, जिस तरह से ठाकरे ने राज्य की लड़ाई का नेतृत्व किया है, उसे देखते हुए सदन में हर विधायक अपनी अंतरात्मा की आवाज के अनुसार मतदान करेगा। कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं होने के बावजूद सीएम उद्धव कोविड-19 से बेहतरीन तरीके से निपटे। 
विज्ञापन


कांग्रेस मंत्री सुनील केदार ने की सीएम उद्धव की तारीफ 
कांग्रेस नेता ने कहा कि उद्धव ठाकरे न रुकेंगे और न ही हारेंगे। केदार ने लोगों से यह विचार करने की अपील की कि ठाकरे के खिलाफ एक साजिश रची गई थी, जिन्होंने रीढ़ की गंभीर सर्जरी के बावजूद महामारी के दौरान कुशलता से राज्य का नेतृत्व किया।

सुनील केदार ने कहा, उद्धव ठाकरे को कोई पूर्व प्रशासनिक अनुभव नहीं था। उन्होंने कोरोना से मुकाबला किया। उनकी क्रिटिकल सर्जरी हुई थी। स्पाइनल सर्जरी कराने के एक महीने के भीतर किसने काम करना शुरू कर दिया है? मुझे एक नाम बताओ। इस आदमी ने ऐसा किया। यहां तक कि पीएम ने उनसे कहा कि उन्होंने ताकत दिखाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें