फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में इन कृषि उत्पादों के निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटा, किसानों को मिलेगा लाभ

Wed, 13 May 2026 06:42 PM IST
Sandhya Kumari न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

शुभेंदु अधिकारी ने अन्य राज्यों को कृषि और पशु उत्पादों, खासकर आलू, के निर्यात पर लगे प्रतिबंध हटाने की घोषणा की। सरकार ने किसानों को राहत देने, संस्थागत भ्रष्टाचार पर कार्रवाई और कोलकाता में अवैध निर्माणों व कारखानों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही।
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की नई सरकार ने सत्ता संभालने के बाद कई फैसले ले लिए हैं। इसमें आज एक और फैसला शामिल है जिसमें अन्य राज्यों को किसी भी प्रकार के कृषि उत्पादों, विशेषकर आलू के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आज यह घोषणा की। इस फैसले को राज्य मंत्रिमंडल की अगली बैठक में 18 मई को मंजूरी दी जाएगी।

संस्थागत भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई होगी

अधिकारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार ने किसानों को बहुत नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा, आज से, किसी भी कृषि और पशु उत्पाद की अन्य राज्यों में आपूर्ति को किसी भी अंतर-राज्यीय सीमा पर नहीं रोका जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कोई भी व्यक्ति अन्य राज्यों में कृषि और पशु उत्पादों के कानूनी निर्यात में लगे किसी को परेशान नहीं कर पाएगा। उन्होंने कहा कि संस्थागत भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और अगले कुछ दिनों में इसके परिणाम दिखेंगे। 

किसानों और व्यापारियों को राहत

पिछली सरकार के इस फैसले की आलू किसानों और व्यापारियों ने कड़ी आलोचना की थी। उनका तर्क था कि अन्य राज्यों को उत्पादों के निर्यात पर प्रतिबंध से उन्हें अधिक लाभ से वंचित होना पड़ा। नए फैसले से किसानों को अपनी उपज के लिए बेहतर दाम मिलने की उम्मीद है। यह कदम राज्य के कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने में सहायक होगा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- West Asia Crisis: आरबीआई गवर्नर ने चेताया, स्थिति न सुधरी तो पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी तय

अवैध निर्माण पर सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि नई राज्य सरकार पिछली तृणमूल शासन के दौरान कथित रूप से बढ़े अवैध निर्माणों के खिलाफ भी शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाएगी। अधिकारी ने कहा, कोलकाता में कई अवैध निर्माण और अवैध रूप से निर्मित कारखाने हैं। उन्होंने इन अवैध निर्माणों का बिजली ऑडिट करने, उनकी पहचान करने और उनके बिजली कनेक्शन काटने का निर्देश दिया है। इन अवैध कारखानों के पानी के कनेक्शन भी बंद कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें