फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पास, CM स्टालिन बोले- केंद्र को मुस्लिम भावनाओं की परवाह नहीं

Thu, 27 Mar 2025 11:41 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

तमिलनाडु विधानसभा में बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया गया, जो विपक्ष के भारी विरोध के बीच पास हो गया। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि केंद्र सरकार वक्फ विधेयक में संशोधन करने का प्रयास कर रही है, जिससे वक्फ बोर्ड की शक्तियों में बाधा आएगी। केंद्र को मुस्लिमों की भावनाओं की परवाह नहीं है। 
 
विज्ञापन
तमिलनाडु विधानसभा में वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पेश करते सीएम एमके स्टालिन - फोटो : X@ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया, जिसे विपक्ष के भारी विरोध के बीच पास कर दिया गया। प्रस्ताव पेश करते हुए मुख्यमंत्री स्टालिन ने कहा कि केंद्र सरकार को मुस्लिमों की भावनाओं की परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि विधानसभा सर्वसम्मति से जोर देती है कि केंद्र सरकार को वक्फ अधिनियम 1995 के लिए वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को वापस लेना चाहिए। 

विज्ञापन


विधानसभा में प्रस्ताव पेश करते हुए मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि केंद्र सरकार वक्फ विधेयक में संशोधन करने का प्रयास कर रही है, जिससे वक्फ बोर्ड की शक्तियों में बाधा आएगी। इससे मुस्लिमों की भावनाएं आहत हो रही हैं और केंद्र सरकार को इसकी कोई परवाह नहीं है।

ये भी पढ़ें: वक्फ विधेयक: 'अल्पसंख्यकों को गुमराह किया जा रहा, गरीब मुसलमानों को होगा लाभ'; जगदंबिका पाल ने कही ये बात
विज्ञापन

 
हर व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार
वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ पेश किए गए प्रस्ताव में कहा गया है कि भारत में लोग धार्मिक सद्भाव के साथ रह रहे हैं। संविधान ने हर व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने का अधिकार दिया है। चुनी हुई सरकारों का यह कर्तव्य है कि वे इस अधिकार की रक्षा करें। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Waqf Bill: वक्फ विधेयक पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड क्यों कर रहा प्रदर्शन; इसका BJP-JDU की सियासत पर कितना असर?

केंद्र को वापस लेना चाहिए वक्फ संशोधन विधेयक 2024
प्रस्ताव में कहा गया है कि विधानसभा सर्वसम्मति से इस बात पर जोर देती है कि केंद्र सरकार को वक्फ अधिनियम 1995 के लिए वक्फ संशोधन विधेयक 2024 को वापस लेना चाहिए, क्योंकि इससे अल्पसंख्यक मुसलमानों पर बुरा असर पड़ेगा। हालांकि, प्रस्ताव पेश करने के दौरान विपक्ष ने सदन में भारी विरोध किया, लेकिन प्रस्ताव को पास कर दिया गया।  

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें