फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुबली हत्याकांड: भाजपा की सीबीआई जांच की मांग पर बरसे सीएम सिद्धारमैया, राजनीतिक फायदा उठाने का लगाया आरोप

Thu, 25 Apr 2024 03:54 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

हुबली हत्याकांड: कर्नाटक के हुबली में हुए नेहा हत्याकांड पर भाजपा ने सीबीआई जांच की मांग उठाई है। इसके जवाब में सीएम सिद्धारमैया ने सवाल पूछा है कि जब वे सत्ता में थे तो कितने मामले सीबीआई को सौंपे थे। 

विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के हुबली में नेहा हत्याकांड का मामला लगातार गरमा रहा है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी ने सीबीआई जांच की मांग उठाई है। इसके जवाब में राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल पूछा है कि जब वे सत्ता में थे तो क्या किसी मामले में केंद्रीय एजेंसी से किसी मामले की जांच करवाई? सिद्धारमैया ने आगे पूछा है कि किस नैतिक अधिकार के तहत भाजपा द्वारा राज्य सरकार से इस मामले को सीबीआई को सौंपने के लिए कहा जा रहा है? उन्होंने कहा कि जब मैं पिछले कार्यकाल में सत्ता में था, तो मैंने कई मामलों को सीबीआई को सौंपा था। इसलिए नेहा हीरेमथ के मामले में राजनीति करने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन


मामले में राजनीति कर रही है भाजपा- सिद्धारमैया 
सीएम सिद्धारमैया ने बीवीबी कॉलेज में हुए हत्याकांड को बड़ा अन्याय करार देते हुए कहा है कि मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं लेकिन इस मामले का इस्तेमाल भाजपा द्वारा राजनीतिक लाभ पाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए। 

नेहा के पिता से बात की है- सिद्धारमैया 
नेहा हत्याकांड के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस मामले को सीआईडी के हाथों सौंपा है। उन्होंने कहा कि मैंने सरकारी वकील से इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने को कहा है, जिससे जल्द से जल्द न्याय मिल सके। सिद्धारमैया ने कहा कि इस मामले में मैंने नहा के पिता से बात की है और हर संभव जरूरी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन

 



नेहा हत्याकांड के बाद गरमाई राजनीति 
बता दें कि हुबली के बीवीबी कॉलेज में एमसीए की छात्रा नेहा हीरेमथ की हत्या की गई थी। नेहा के बैचमेट रह चुके फैयाज पर हत्या का आरोप है, जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है। इस हत्याकांड के बाद से राज्य में राजनीतिक पारा भी गर्मा गया है। भाजपा ने कांग्रेस पर वोट बैंक को बचाए रखने के लिए गतल तथ्यों को पेश करने का आरोप लगाया है। उधर कांग्रेस का कहना है कि भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें