फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnataka: 'हां, मैं पांच साल CM रहूंगा...', सिद्धारमैया ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को किया खारिज

Wed, 02 Jul 2025 04:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक)

सार

Karnataka: कर्नाटक ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह पांच साल तक मुख्यमंत्री के पद पर बने रहेंगे। वहीं, मंत्री प्रियांक खरगे ने भी इन अटकलों को खारिज कर दिया है। 
विज्ञापन
सिद्धारमैया, सीएम, कर्नाटक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि वह पांच साल तक राज्य के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। इसमें किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए। दरअसल, सिद्धारमैया ने से पूछा गया कि क्या वह पांच साल तक मुख्यमंत्री बने रहेंगे, तो उन्होंने जवाब दिया, हां, मैं रहूंगा। आपको इसमें कोई शक है?

विज्ञापन

 
नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को खारिज कर चुके पार्टी नेता: प्रियांक खरगे
इससे पहले राज्य मंत्री प्रियांक खरगे ने भी राज्य में मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों को खारिज किया। पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ऐसा किसने कहा? (कांग्रेस के कर्नाटक प्रभारी) रणदीप सुरजेवाला, मुख्यमंत्री (सिद्धारमैया), उप मुख्यमंत्री (डीके शिवकुमार) और (पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष) मल्लिकार्जुन खरगे ने स्पष्ट कहा है कि ऐसी कोई बात नहीं है। फिर इस तरह की अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं?

मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर क्या बोले शिवकुमार
वहीं, मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि पार्टी अनुशासन महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि मैंने किसी से मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं कहा है। इस दौरान शिवकुमार ने चेतावनी दी कि अगर नेतृत्व परिवर्तन के मुद्दे पर कोई भी नेता सार्वजनिक बयान देता है तो उसे नोटिस जारी किया जाएगा। शिवकुमार ने बताया कि रामनगर के विधायक एचए इकबाल हुसैन को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अन्य लोगों को भी नोटिस दिए जाएंगे। बता दें कि रामनगर के विधायक एचए इकबाल हुसैन ने बयान दिया था कि डीके शिवकुमार को सीएम बनना चाहिए। शिवकुमार ने कहा कि मैंने किसी से मेरा नाम लेने या मुझे मुख्यमंत्री बनाने के लिए नहीं कहा है। इसकी कोई जरूरत नहीं है। जब मुख्यमंत्री (सिद्धारमैया) हैं, तो किसी विवाद की कोई जगह ही नहीं है। 
विज्ञापन


प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे पूछा गया कि उनका समर्थन करने वाले विधायक मांग कर रहे हैं कि शिवकुमार को सीएम बनाया जाना चाहिए, और इसके लिए विधायक पार्टी के लिए शिवकुमार की कड़ी मेहनत का हवाला दे रहे हैं। इस पर उन्होंने कहा कि सभी ने कड़ी मेहनत की है। मेरे जैसे सैकड़ों लोगों ने कड़ी मेहनत की है। क्या मैं अकेला हूं? लाखों पार्टी कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है। हमें पहले उनके बारे में सोचना होगा। 

सुरजेवाला की बैठक तीसरे दिन भी जारी
इस बीच, कर्नाटक के प्रभारी कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने लगातार तीसरे दिन पार्टी विधायकों के साथ बैठक जारी रखी। जब शिवकुमार से इन बैठकों के बारे में पूछा गया कि क्या सुरजेवाला की बैठकों से पार्टी में असंतोष कम होगा? इस पर शिवकुमार ने कहा कि पार्टी में कोई असंतोष नहीं है। वह (सुरजेवाला) पार्टी और संगठन से जुड़े मामलों पर जवाबदेही तय कर रहे हैं और अभी से चुनाव की तैयारी कैसे की जाए, इस पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें