फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौहान मंत्रिमंडल का विस्तार आज, बाबू लाल और सरताज की हो सकती छुट्टी

Thu, 30 Jun 2016 04:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सूबे से हटाकर केंद्र में लाने की सियासी चर्चाओं पर भाजपा आलाकमान ने विराम लगा दिया है। अब पार्टी 2018 का विधानसभा चुनाव भी चौहान के ही नेतृत्व में लड़ेगी।
विज्ञापन


इस बीच चौहान बृहस्पतिवार को अपने मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल कर सकते हैं। 4 से 5 मंत्रियों को सरकार से बाहर का रास्ता दिखाते हुए 10 से 12 युवा चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकते हैं। इस मामले में उन्होंने भाजपा आलाकमान की सहमति ले ली है।

बताया जा रहा है कि मप्र सरकार में सबसे बुजुर्ग मंत्री बाबू लाल गौर और सरताज सिंह की मंत्रिमंडल से छुट्टी हो सकती है। तो अर्चना चिटनिस, जयभान सिंह पवैया, विश्वास सारंग और ललिता यादव का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। अर्चना चिटनिस पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं। तो जयभान सिंह पवैया विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल में लंबे समय तक कार्य कर चुके हैं। सारंग भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश सारंग के बेटे हैं।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रिमंडल विस्तार की मंजूरी भाजपा आलाकमान से ले ली है। बुधवार को दिल्ली पहुंचकर उन्होंने प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे के साथ भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की।

आलाकमान से मंजूरी मिलने के बाद यह तय माना जा रहा है कि पार्टी अब उनके नेतृत्व में ही विधानसभा का अगला चुनाव लड़ेगी। पीएम मोदी से बेहतर संबंध न होने की दुहाई देते हुए उनकी कुर्सी जाने की चर्चाएं सियासी गलियारे में समय-समय पर चलती रहती थीं। ऊपर से व्यापम घोटाले में नाम सामने आने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गई थीं।

लेकिन उस दौरान भी संघ और भाजपा का उनको समर्थन हासिल था। इस बीच शिवराज ने भी मोदी से अपने संबंधों को पहले की तुलना में बेहतर बनाया है। पार्टी अब उनके नेतृत्व में ही प्रदेश का अगला चुनाव लड़ने की रणनीति बना रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें