फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा, ज्यादा बच्चे पैदा करें अमीर मां-बाप

Sat, 18 Jun 2016 01:39 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू - फोटो : Getty
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अमीर लोगों से एक से ज्यादा बच्चे पैदा करने के लिए कहा। राज्य में लगातार घट रही जनसंख्या के लिए उन्होंने अमीर लोगों को ही जिम्मेदार माना। 
विज्ञापन


नायडू ने बच्चों में पोषण की कमी को लेकर राज्य विधान सभा और यूनिसेफ  द्वारा आयोजित एक संयुक्त कार्यक्रम के दौरान राज्य लगातार घटती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए अमीर परिवारों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा अमीर परिवार 'एक या एक भी नहीं' के सिद्धांत पर बच्चे पैदा कर रहे हैं और गरीब परिवार 'एक या दो' के। इसकी वजह से राज्य की जनसंख्या भी घट रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने ही परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत कुछ साल पहले 'एक या एक भी नहीं' योजना की शुरुआत की थी जो काफी लोकप्रिय हुआ। लेकिन अब वह अपने उद्देश्य से भटक गया है और लोगों ने इसका अलग ही मतलब निकाल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसंख्या दर पर जताई चिंता

चंद्रबाबू नायडू ने की जनंसख्या बढ़ाने की अपील - फोटो : getty
बच्चों को देश के 'भविष्य की निधि' बताते हुए चंद्रबाबू ने कहा कि राज्य में लगातार घट रही जनसंख्या एक चिंता का विषय है। नायडू ने कहा कि ताजा जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक आंध्र प्रदेश के शिशु जन्म दर में 17.5 फीसदी की कमी आई है जबकि जनसंख्या वृद्धि दर एक प्रतिशत रह गई है।

हालांकि, इस दौरान उन्होंने चीन और जापान की तुलना में तेजी से बढ़ रहे भारत की जनसंख्या पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि देश की जनसंख्या दर की तुलना में आंध्र प्रदेश की जनसंख्या में लगातार कमी आ रही है। नायडू ने अमीर परिवारों से अपील की कि वे एक या एक भी नहीं पॉलिसी से बाहर आएं और ज्यादा बच्चे पैदा करें। 

Published by: Amit Tiwari
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें