फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naveen Patnaik: पुरी के विकास के लिए पटनायक ने तुड़वा दी थी पिता की समाधि, निजी सचिव पांडियन ने किया खुलासा

Thu, 18 May 2023 06:40 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर

सार

पटनायक के साथ 13 वर्ष से काम कर रहे पांडियन ने कहा, 2019 में मोक्षधाम के सौंदर्यीकरण और स्वर्गद्वार आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए जब जगह की तंगी हुई, तो सीएम पटनायक ने बिना हिचके अपने पिता की समाधि को तोड़ने का आदेश दिया।
विज्ञापन
ओडीशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पुरी के विकास के लिए पिता व ओडिशा के पूर्व सीएम बीजू पटनायक की समाधि को तोड़ने का आदेश दिया था। पटनायक के बेहद करीबी उनके निजी सचिव वीके पांडियन ने दुबई में ओडिया मूल के लोगों से बातचीत के दौरान मंगलवार को यह बात कही।
विज्ञापन


पटनायक के साथ 13 वर्ष से काम कर रहे पांडियन ने कहा, 2019 में मोक्षधाम के सौंदर्यीकरण और स्वर्गद्वार आने वाले तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के लिए जब जगह की तंगी हुई, तो सीएम पटनायक ने बिना हिचके अपने पिता की समाधि को तोड़ने का आदेश दिया। जब मुख्यमंत्री ने देखा कि स्मारक की वजह से विकासकार्य अवरुद्ध हो रहे हैं, तो उन्होंने यह कहते हुए इसे तुरंत हटाने का फैसला किया कि उनके पिता लोगों के दिल में रहते हैं, पत्थरों के स्मारक में नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें