फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मिशन चढ़दीकला’ को मिला जन-जन का साथ; सीएम मान बोले-अटूट विश्वास और हिम्मत से पंजाब बढ़ेगा आगे

Fri, 31 Oct 2025 10:34 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पहल ‘मिशन चढ़दीकला’ को राज्यभर में व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। इस अभियान का उद्देश्य पंजाब को फिर से खुशहाल, आत्मनिर्भर और ‘रंगला पंजाब’ बनाना है। इसी क्रम में सीएम मान ने राज्यवासियों द्वारा दिए जा रहे आर्थिक सहयोग के लिए गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सिर्फ दान नहीं, बल्कि पंजाब के उज्जवल भविष्य पर जनता का विश्वास है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार जनता के इस भरोसे पर पूरी ईमानदारी से खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है और हर दान की पाई विकास व राहत कार्यों में पारदर्शिता से खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योगदानों ने सिद्ध कर दिया है कि पंजाब के लोग किसी भी संकट में एकजुट होकर खड़े होते हैं। उन्होंने कहा, “जनता का यह विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। अब पंजाब हर हाल में आगे बढ़ेगा।

वहीं, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं व दानियों से एकत्रित ₹55.62 लाख की राशि सीएम को सौंपी, जबकि मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने पट्टी हलके के निवासियों द्वारा दिए गए ₹28.81 लाख का योगदान सौंपा। इसके अलावा, मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने ₹12.48 लाख की सहायता राशि राहत कोष में दी। गौरतलब है कि सरकार ने दान और राहत की पूरी जानकारी के लिए वेबसाइट https://rangla.punjab.gov.in भी जारी की है, जिससे पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें