फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mamata Banerjee: CM उमर ने दिया ममता दीदी को जम्मू-कश्मीर आने का न्योता; तृणमूल अध्यक्ष ने सरकार से की यह मांग

Thu, 10 Jul 2025 06:27 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार से जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला से मुलाकात के बाद ममता बनर्जी का यह बयान आया है। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के बाद राज्य में पर्यटन को पुनर्जीवित करने के लिए ऐसे कदम उठाने जरूरी हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उमर अबदुल्ला ने उन्हें जम्मू-कश्मीर आने का न्योता दिया है। जिसके संदर्भ में दुर्गा पूजा के बाद वे अपनी यात्रा की योजना बना रही हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि कोलकाता स्थित राज्य सचिवालय में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और ममता बनर्जी की मुलाकात हुई थी। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली बातचीत थी। इस हादसे में 26 लोग मारे गए थे।

ममता बनर्जी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ अपना जुड़ाव दिखाते हुए कहा कि कश्मीर समृद्ध सांस्कृतिक और प्राकृतिक सौंदर्य की भूमि है और इस भूमि से डरना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पर्यटकों को कश्मीर आना चाहिए। वहां डरने की कोई बात नहीं है। भारत सरकार को भी यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने चाहिए कि ज्यादा से ज्यादा लोग वहां जा सकें। सीमा सुरक्षा केंद्र के अधीन है, इसलिए उन्हें ज़रूरी कदम उठाने चाहिए।  
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर की यात्रा करेंगी ममता बनर्जी
इस दौरान पत्रकारों से वार्ता करते हुए ममता बनर्जी ने अपनी जम्मू-कश्मीर की यात्रा के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि पहलगाम में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद उमर यहां आए और उन्होंने मुझे आमंत्रित किया। मैंने निमंत्रण स्वीकार कर लिया है। अब मैं दुर्गा पूजा के बाद (जम्मू-कश्मीर) जाने की योजना बनाउंगा। 

इस दौरान उम अब्दुल्ला ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद सहयोग देने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद दीदी (ममता बनर्जी) ने प्रभावित परिवारों से मिलने और जरूरी मदद मुहैया कराने के लिए पुंछ और राजौरी में एक टीम भेजी थी। इसके लिए मैं उनका आभारी हूं।

 बैठक के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों ने उद्योग, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में दोनों राज्यों के बीच सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। बनर्जी ने कहा कि कश्मीर मसालों, मेवों और अन्य अनोखे व्यंजनों से भरपूर है। मैं कश्मीर की बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। मुझे यह जगह बहुत पसंद है। हमारा पर्यटन विभाग उनके साथ मिलकर काम करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार राज्य के फिल्म निर्माताओं को कश्मीर को फिल्मांकन स्थल के रूप में चुनने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें