फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mamata बनाम BJP: चुनाव आयोग के सामने CM ममता बनर्जी आयुक्त पर भड़की; भाजपा का आरोप- शासन छोड़ा, सिर्फ ड्रामा

Mon, 02 Feb 2026 11:17 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा के बीच सियासी तनाव बढ़ गया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि ममता बनर्जी ने विशेष गहन मतदाता सूची संशोधन का विरोध करने के लिए शासन छोड़ दिया और केवल अपनी 'कल्पित शिकायत' को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
ममता बनाम भाजपा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया दिल्ली दौरे को लेकर भाजपा ने सोमवार को गंभीर आरोप लगाए। पार्टी का कहना है कि ममता बनर्जी कल्पित शिकायत पर नाटक कर रही हैं और राज्य के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) चुनावी प्रक्रिया का विरोध करके शासन से ध्यान हटा रही हैं।

विज्ञापन


गिरिराज सिंह और अमित मालवीय ने लगया आरोप 
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी को आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी हार का अंदेशा हो गया है और इस कारण वह इस विरोध प्रदर्शन में नाटकीयता अपना रही हैं। गिरिराज सिंह ने आगे आरोप लगाया कि ममता बनर्जी एसआईआर प्रक्रिया में राज्य कर्मचारियों को टीएमसी कार्यकर्ता बना देती हैं और महिला होने का फायदा उठाकर नाटक कर रही हैं।

ये भी पढ़ें:- SIR पर चुनाव आयोग से मिलीं ममता: बोलीं- बंगाल को बनाया जा रहा निशाना; आयुक्त को बताया अहंकारी और झूठा
विज्ञापन


भाजपा के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने ममता पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जब आनंदपुर में एक मोमोस फैक्ट्री की आग में 30 से अधिक लोग मरे, तब ममता बनर्जी वहां नहीं गईं, लेकिन वह एसआईआर के विरोध में दिल्ली चली आईं। उन्होंने लिखा 'प्राथमिकताएं उजागर, शासन छोड़ा गया।' 



काले शॉल पहनकर किया विरोध
गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने आज काले शॉल पहनकर विरोध किया और एसआईआर से प्रभावित परिवारों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की। उन्होंने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि वह भाजपा के 'दलाल' की तरह काम कर रहा है और उनके प्रतिनिधिमंडल का अपमान किया गया। बैठक छोड़ते हुए ममता ने कहा 'हमने बैठक का बहिष्कार किया। उन्होंने हमें अपमानित किया, उन्हें बड़ा अहंकार है… ऐसा चुनाव आयोग मैंने पहले कभी नहीं देखा।'
विज्ञापन


इससे पहले ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि बंग भवन में बंगाल के लोगों को डराया जा रहा है। उन्होंने मीडिया से कहा, "हमारा मामला सुप्रीम कोर्ट में है और हमारी चुनाव आयोग के साथ बैठक तय है। लोग परेशान हैं, क्या उनके परिवार मीडिया से बात भी नहीं कर सकते?" मुख्यमंत्री ने कहा जहां भी एसआईआर से प्रभावित परिवार ठहरे हैं, वहां दिल्ली पुलिस तैनात है। जब दिल्ली में धमाका होता है तो दिल्ली पुलिस कहां होती है?
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें