फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम कुमारस्वामी ने पीएम मोदी से की एयर इंडिया शो को बंगलूरू के बाहर नहीं शिफ्ट करने की गुजारिश

Tue, 14 Aug 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
air india Show
विज्ञापन
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर गुजारिश की है कि 2019 का एयर इंडिया शो बंगलूरू के बाहर शिफ्ट मत कीजिए। उन्होंने कहा कि एयर इंडिया शो का आयोजन राजधानी बंगलूरू में ही कराया जाना चाहिए, क्योंकि इसका आयोजन इसकी स्थापना के बाद 1996 से हुआ है। बता दें कि एक रिपोर्ट के मुताबिक यह हवाई शो लखनऊ स्थांतरित किया जा रहा है। यह 12वीं बार आयोजित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


यह बात सामने आने के बाद राज्य के कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर गठबंधन के नेताओं ने इसकी काफी आलोचना की है। हालांकि केंद्र ने अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं की है। अपने पत्र में स्वामी ने कहा कि बेंगलुरु देश में रक्षा और विमानन कंपनियों के लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। इसलिए यह शो बंगलूरू में ही होना चाहिए।

उन्होंने बंगलूरू शो को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए पिछला अनुभव भी साझा किया। उन्होंने कहा कि यहा का मौसम खूबसूरत है इसलिए यहां रक्षा और विमानन उद्योगों के साथ एयरो इंडिया शो आयोजित करने का सबसे अच्छा विकल्प होगा।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि 2019 का एयर इंडिया शो बंगलूरू में हो इसके लिए सरकार को मंजूरी देनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण से भी गुजारिश की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें