फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: सीएम फडणवीस ने की अभिनेता जॉन अब्राहम की तारीफ, कहा- वे कूल हैं, क्योंकि वे ड्रग्स को ना कहते हैं

Wed, 08 Jan 2025 02:55 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को नशा विरोधी जागरूकता अभियान के तहत आयोजित नशा मुक्त नवी मुंबई कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में अभिनेता जॉन अब्राहम ने भी शिरकत की। इसमें सीएम फडणवीस ने कहा कि जॉन अब्राहम कूल हैं। क्योंकि वे ड्रग्स को ना कहते हैं।
विज्ञापन
सीएम देवेंद्र फडणवीस और अभिनेता जॉन अब्राहम। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम की तारीफ की। सीएम फडणवीस ने कहा कि जॉन अब्राहम कूल हैं? क्योंकि वे ड्रग्स को ना कहते हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को नशा विरोधी जागरूकता अभियान के तहत आयोजित नशा मुक्त नवी मुंबई कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम में अभिनेता जॉन अब्राहम ने भी शिरकत की। 

विज्ञापन




नशा मुक्ति को लेकर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सोशल मीडिया को आजकल एक नए बाज़ार के रूप में देखा जा रहा है। जब हम ड्रग पेडलर्स के खिलाफ कार्रवाई करते हैं तो वे सोशल मीडिया और कोरियर सेवाओं का उपयोग करते हैं। ड्रग पेडलर्स लगातार नए तरीके अपना रहे हैं, लेकिन पुलिस और राज्य प्रशासन भी उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है।



कार्यक्रम में अभिनेता जॉन अब्राहम ने कहा कि मैंने अपने जीवन में कभी भी ड्रग्स को हाथ नहीं लगाया। न ही धूम्रपान किया, न ही शराब पी। आप भी जीवन में बहुत अनुशासित रहें और अपने सहकर्मियों, युवाओं के लिए एक आदर्श बनें। एक अच्छे नागरिक बनें। उन्होंने कहा कि मैं नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को यहां आने के लिए बधाई देना चाहता हूं। यह महाराष्ट्र और नवी मुंबई के युवाओं के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण पहल है। यह पूरे देश के लिए आगे बढ़ने का एक बेहतरीन उदाहरण है।
विज्ञापन


वहीं नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे ने कहा कि नशीले पदार्थों के प्रति अपनी सख्त नीति के तहत नवी मुंबई ने ड्रग-फ्री फॉरएवर नवी मुंबई नामक बड़ा अभियान शुरू किया है। हम इस पहल के तहत कई अभियान चलाएंगे। ड्रग पेडलर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और हम लोगों से अभियान में सहयोग करने की अपील करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें