फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shivaji Birth Anniversary: 'अखंड भारत के प्रणेता और महान विजेता शिवाजी को नमन', सीएम फडणवीस ने दी श्रद्धांजलि

Wed, 19 Feb 2025 12:29 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

Shivaji Birth Anniversary: शिवाजी महाराज की 395वीं जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने शिवनेरी किले में 'पालना समारोह' में शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने कहा- वे सच्चे अर्थों में प्रबंधन गुरु थे।मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के तहत महाराष्ट्र के 12 किलों को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल का दर्जा देने के लिए नामित किया गया है।
विज्ञापन
सीएम फडणवीस ने शिवाजी को किया नमन - फोटो : X / @CMOMaharashtra
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें प्रबंधन गुरु - कुशल प्रशासक भी बताया, जिन्होंने कल्याणकारी राज्य चलाने का उदाहरण प्रस्तुत किया। सीएम फडणवीस ने पुणे के शिवनेरी किले में मराठा राजा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा-  शिवाजी महाराज ने न केवल 'स्वराज्य' की स्थापना की, बल्कि राष्ट्रीय गौरव की भावना भी जगाई। बता दें कि, महान मराठा योद्धा का जन्म 19 फरवरी, 1630 को जिले की जुन्नार तहसील के शिवनेरी में हुआ था।
विज्ञापन

'पालना समारोह' में शामिल हुए फडणवीस, शिंदे और पवार
शिवाजी महाराज की जयंती मनाने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने शिवनेरी किले में 'पालना समारोह' समेत कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में मराठा राजा के अनुयायी भी उनकी 395वीं जयंती समारोह में भाग लेने के लिए किले में जमा हुए थे। इस मौके पर वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल योद्धा ही नहीं थे, बल्कि एक कुशल प्रशासक भी थे, जिन्होंने कल्याणकारी राज्य चलाने का उदाहरण प्रस्तुत किया। वे सच्चे अर्थों में प्रबंधन गुरु थे- फडणवीस
मुख्यमंत्री ने कहा, शिवनेरी की धरती पर कदम रखने से स्वराज्य की प्रेरणा मिलती है और यही भावना लोगों को बार-बार यहां खींच लाती है। उन्होंने कहा, 'जब कई राजाओं और राज्यों ने मुगल शासन को स्वीकार कर लिया, तो माता जीजाऊ ने छत्रपति शिवाजी महाराज को एक ऐसे नेता के रूप में देखा, जो शोषण और अत्याचार को समाप्त कर लोगों को स्वराज्य की ओर ले जाएगा।'
विज्ञापन

'किलों के संरक्षण के लिए टास्क फोर्स का होगा गठन'
सीएम ने कहा, 'अपनी मां द्वारा बताए गए दृढ़ संकल्प और मूल्यों के साथ, शिवाजी महाराज ने सभी समुदायों के लोगों को एकजुट किया, अपनी तलवार चलाई और मावलों की एक सेना बनाई। उन्होंने न केवल स्वराज्य की स्थापना की, बल्कि राष्ट्रीय गौरव की भावना भी जगाई।' सीएम फडणवीस ने शिवाजी महाराज के किलों के संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि उनका महत्व मंदिरों से भी अधिक है। उन्होंने कहा, 'हम अवरोधों को हटाकर इन किलों के संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। इन सभी स्थलों से अतिक्रमण हटाने के लिए एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। चाहे कुछ भी हो, इन अतिक्रमणों को हटाया जाएगा।' 

दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने किया संबोधित
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि मराठा राजा की जन्मस्थली शिवनेरी के जीर्णोद्धार कार्य पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'राज्य के ये सभी किले प्रेरणा के स्थान हैं और इनसे हमें शक्ति और ऊर्जा मिलती है तथा राज्य सरकार इनके जीर्णोद्धार पर विशेष ध्यान दे रही है।' वहीं डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि युवाओं के लिए कई आदर्श हैं, लेकिन छत्रपति शिवाजी महाराज आने वाली पीढ़ियों के लिए सबसे बड़े आदर्श होंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें