फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: ढाईं साल में मुंबई की सड़कें हो जाएंगी गड्ढा मुक्त, सीएम एकनाथ शिंदे ने ये दावा भी किया

Thu, 08 Dec 2022 08:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने महानगर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस काम के दौरान लोगों को कुछ परेशानियों का सामना जरूर करना पड़ेगा। क्योंकि इसके बाद अगले 30 सालों तक इसकी मरम्मत की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने अगले ढ़ाई सालों में मुंबई की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा किया है। उन्होंने गुरुवार को बृहन्मुंबई नगर निगम के 'मुंबई ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट' के लॉन्च के मौके पर बोलते हुए यह दावा किया। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि अगले एक या दो महीनों में शहर में बदलाव दिखने लगेगा।  

विज्ञापन


गेटवे ऑफ इंडिया पर 'मुंबई ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट' के लांच कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि बीएमसी ने 6,000 करोड़ रुपये के सीमेंट कंक्रीटीकरण कार्यों के लिए निविदा आमंत्रित की थीं। सीएम ने कहा कि उन्होंने बीएमसी को टुकड़ों में निविदा जारी करने के बजाय प्रतिष्ठित फर्मों को अनुबंध देने के लिए कहा था। शिंदे ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी सरकार से देश की वित्तीय राजधानी और एक अंतरराष्ट्रीय शहर के रूप में स्थिति को ध्यान में रखते हुए मुंबई में आमूलचूल परिवर्तन करने के लिए कहा था।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने महानगर के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस काम के दौरान लोगों को कुछ परेशानियों का सामना जरूर करना पड़ेगा। क्योंकि इसके बाद अगले 30 सालों तक इसकी मरम्मत की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि 'बार-बार वही ठेकेदार, वही काम और वही पैसा। हर साल यह फॉर्मूला चल रहा था। नगर निगम में इस फॉर्मूले को बंद करने का फैसला लिया गया है।'
विज्ञापन


इस दौरान डिप्टी सीएम ने पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके गुट के नेताओं पर बिना नाम लिए निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग इन (सौंदर्यीकरण और स्वच्छता) पहलों के साथ नहीं आ सके, उन्होंने तीन-चार दलों को एक साथ लाने के लिए बुधवार को एक बैठक की थी। जहां इन कामों में खामियां खोजने की रणनीति बनाई है। इतना ही नहीं इसके लिए एक टास्क फोर्स भी बनाई गई है।

इस दौरान मुंबई म्युनिसिपल कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने जानकारी दी कि नगर निकाय 30 से 45 दिनों के भीतर 120 किलोमीटर डामर सड़कों की ब्लैक टॉपिंग का काम पूरा कर लेगा। साथ ही मुंबई सौंदर्यीकरण परियोजना के तहत फ्लाईओवरों की पेंटिंग, समुद्र तटों और यातायात द्वीपों के सौंदर्यीकरण, प्रमुख सड़कों के साथ दीवारों की पेंटिंग, महत्वपूर्ण सड़कों पर एलईडी लाइटिंग जैसे काम किए जाएंगे।

इतना ही नहीं बीएमसी ने स्वच्छता में सुधार के लिए 10,000 नए शौचालयों का निर्माण भी कराएगी। इसके अलावा MHADA द्वारा नागरिक निकाय को दिए गए 3,000 शौचालयों को भी अपग्रेड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें