फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु में जल संकट को लेकर पलानीस्वामी का आरोप, कहा- केरल सरकार नहीं दे रही साथ

Fri, 21 Jun 2019 03:08 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी - फोटो : ANI
विज्ञापन

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी ने पानी की कमी को लेकर राज्य के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि मेट्रो वॉटर द्वारा चेन्नई शहर में 525 एमएलडी पानी वितरित किया जा रहा है। 

विज्ञापन


तमिलनाडु को पानी मुहैया कराने के लिए उन्होंने केरल सरकार को धन्यवाद दिया। साथ में उन्होंने केरल सरकार पर आरोप भी लगाया। पलानीस्वामी ने कहा कि केरल सरकार हमें दो एमएलडी (मिली लीटर रोजाना) पानी दे रही है जो कि काफी नहीं है। 

हम चेन्नई में रोजाना 525 एमएलडी पानी वितरित कर रहें हैं और केरल सरकार हमें सिर्फ दो एमएलडी पानी दे रही है जो लोगों के लिए बेकार है। केरल की सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा तमिलनाडु सरकार अधिक पानी इकट्ठा करने के लिए मुल्लापेरियार बांध को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से, केरल सरकार हमें ऐसा करने नहीं दे रही है। मैं केरल सरकार से आग्रह करता हूं कि वह इस पर हमारा सहयोग करे। हमारे लिए पानी की एक-एक बूंद कीमती है। उन्होंने आगे कहा कि शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली चार झीलें सूख गई हैं, सरकार ने रेलवे के माध्यम से जोलारपेट्टई से पानी लाने के लिए योजना तैयार की है। 

पानी की कमी के कारण अस्थायी रूप से गेस्ट हाउस और स्कूल बंद करने की रिपोर्ट को पलानीस्वामी ने खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में इस तरह की कोई स्थिति नहीं है।
बता दें कि तमिलनाडु इन दिनों भारी पानी की किल्लत से जूझ रहा है। लोग पीने के पानी से लेकर घरेलू कार्यों की जरूरत के पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इस संकट की वजह से जहां काम पर असर पड़ रहा है तो वहीं स्कूलों के समय में भी बदलाव किया जा रहा है। पानी का सर्वाधिक संकट राजधानी चेन्नई में दिख रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें