फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: येदियुरप्पा ने दिया सीएम पद से इस्तीफा, बुधवार को कुमारस्वामी का शपथ ग्रहण

Sat, 19 May 2018 10:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
विज्ञापन
कर्नाटक
विज्ञापन

कर्नाटक में शनिवार को बहुमत परीक्षण के दौरान महज 55 घंटे के लिए मुख्यमंत्री रहे बीएस येदियुरप्पा ने भावुक भाषण के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। येदियुरप्पा ने बहुमत परीक्षण के लिए जरूरी संख्याबल न होने के बाद इस्तीफे दे दिया। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया था कि 104 सीटें जीतने वाली भाजपा शनिवार को सदन में शक्ति परीक्षण कर बहुमत साबित करे। 

विज्ञापन


राज्यपाल के भाजपा को न्योता देने के बाद गुरुवार को बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली थी। साथ ही राज्यपाल ने भाजपा को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का समय दिया था। इसके खिलाफ कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने 15 दिन का समय खत्म करते हुए आदेश दिया था कि आज यानि शनिवार को 4 बजे तक भाजपा पार्टी को अपना बहुमत साबित करना होगा।

हालांकि भाजपा अपना बहुमत साबित करने में नाकाम रही और बीएस येदियुरप्पा ने विधानसभा में सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। जनता दल सेक्युलर (जेडीएस) अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी को राज्यपाल वजुभाई वाला ने सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। गठबंधन ने एचडी कुमारस्वामी की अगुवाई में राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। कुमारस्वामी को बहुमत साबित करने के लिए 15 दिन का वक्त दिया गया है। वह बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। 
विज्ञापन






जनिए पूरा अपडेट...

शनिवार


8:05 PM: कुमारस्वामी बोले- मुझे पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, तेलंगाना के सीएम केसी राव, बसपा सुप्रीमो मायावती ने बधाई दी है। मैं अपने शपथ ग्रहण समारोह में सबको निमंत्रण देता हूं। साथ ही इस समारोह में सभी क्षेत्रिय नेताओं को भी बुलाना चाहूंगा। 

8:00 PM: राज्यपाल से मुलाकात के बाद कुमारस्वामी बोले- सोमवार को 12 से 1 के बीच शपथ लूंगा। 

7:40 PM: राज्यपाल ने कुमारस्वामी को दिया सरकार बनाने का न्योता, बोले- सोमवार को लूंगा शपथ

7:30 PM: एचडी कुमारस्वामी राज्यपाल वजुभाई वाला से मिलने राजभवन पहुंचे, सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा। 

7:10 PM: कुमारस्वामी करेंगे कर्नाटक के राज्यपाल वजुभाई वाला से मुलाकात, सरकार बनाने का पेश करेंगे दावा। 

5:25 PM: कर्नाटक में सोमवार को शपथ ले सकते हैं एचडी कुमारस्वामी। 

5:23 PM: मायावती ने कहा कि- कर्नाटक में सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र को बचाया है। 

5:22 PM: मायावती बोलीं- भारतीय जनता पार्टी देश के हर राज्य पर कब्जा करना चाहती है। 

5:20 PM: कर्नाटक में येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र को बचाया है। 

5:15 PM: राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा और आरएसएस को सीख लेनी चाहिए। 

5:10 PM: राहुल गांधी ने कहा कि हम देश में भाजपा और आरएसएस को रोकेंगे। 

5:05 PM: राष्ट्रगान से पहले सदन से निकल गए थे बीएस येदियुरप्पा। 

5:00 PM: पीएम मोदी भ्रष्टाचार की बात करते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि वह भ्रष्टाचार को बढ़वा दे रहे हैं।

4:55 PM: राहुल गांधी ने कांग्रेस-जेडीएस को बधाई देते हुए कहा कि कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई है। 

4:40 PM: येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि हम राज्यपाल के निमंत्रण का इंतजार कर रहे हैं। 

4:30 PM: सिद्धरमैया ने ट्वीट करके कहा कि कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई। 

4:28 PM: कांग्रेस-जेडीएस राज्यपाल के सामने पेश करेगी सरकार बनाने का दावा।

4:20 PM: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि बीएसपी के विधायक भी भाजपा के साथ नहीं गए। 

3:58 PM: कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की सरकार गिरी, येदियुरप्पा ने किया सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान। 

3:55 PM: येदियुरप्पा बोले हम लोकसभा चुनाव में 28 में 28 सीटें जीतेंगे। 

3:50 PM: विधानसभा में येदियुरप्पा बोले- राज्य के लोगों की सेवा करता रहूंगा। मैं कसानों का कर्ज माफ करना चाहता था। 

3:40 PM: कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत, मल्लिकार्जुन खड़गे, भाजपा नेता अनंत कुमार और शोभा करंदलाजे विधानसभा पहुंचे। 

3:10 PM: सिद्धारमैया ने ट्वीट किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार पर भाषण देते-देते कभी नहीं थकते हैं। लोकिन क्या उनके पास इतनी हिम्मत है कि वह अपनी पार्टी के नेताओं को भ्रष्टाचार करने से रोकेंगे और कर्नाटक में एक स्थायी गठबंधन की सरकार बनने देंगे।

2ः50 PM : कांग्रेस के लापता विधायक प्रताप गौड़ा को बंगलूरू के गोल्डफिंच होटल से विधानसभा पहुंचे हैं।

2ः36 PM : कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने दावा किया कि येदियुरप्पा बहुमत परीक्षण से पहले इस्तीफा दे देंगे। 

1.58 PM : शक्ति परीक्षण से पहले बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि बहुमत नहीं मिलने पर येदियुरप्पा इस्तीफे की पेशकश कर सकते हैं। कन्नड मीडिया के मुताबिक, येदियुरप्पा सदन में एक घंटे का भाषण देंगे उसके बाद सदन में ही इस्तीफा दे सकते हैं। इससे पहले येदियुरप्पा ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है।

01ः30 PM : विधानसभा कार्यवाही दोपहर 3.30 बजे तक स्थगित कर दी गई है। अभीतक 170 विधायकों ने शपथ ली है।

01ः24 PM : लापता कांग्रेस के 2 विधायक बंगलूरू के होटल गोल्ड फिंच में मिले हैं। डीजीपी और कमिश्रनर उनसे बात कर रहे हैं। 

01ः10 PM : मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी सदन में कुल 217 विधायक मौजूद हैं। इस आंकड़े के हिसाब से बहुमत के लिए 109 विधायक जरूरी। 

01ः02 PM : समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी विधायक जी.सोमशेखर रेड्डी भी सदन से गायब हैं। इसके साथ ही कांग्रेस के आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा भी गायब बताए जा रहे हैं। 

12:58 PM : कांग्रेस नेता वीएस युरप्पा ने बीजेपी विधायक बीवाई विजेंद्र पर आरोप लगाया है कि उन्होंने कांग्रेस विधायक की पत्नी को फोन कर उनके पति को येदियुरप्पा को वोट डालने को कहा। उन्होंने कहा कि हम आपके पति को कैबिनेट पद और 15 करोड़ रुपये देंगे। 

 12:10 PM : जेडीएस विधायक एचडी कुमारस्वामी और एचडी रेवन्ना विधानसभा में मौजदू।

11:50 AM :  येदियुरप्पा ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। 

11:40 AM :   कांग्रेस के लापता विधायक आनंद सिंह और प्रताप गौड़ा पाटिल शपथ लेने के लिए अभी तक सदन में नहीं पहुंचे हैं। 

11:30 AM :  सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान अडिशनल सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जानकारी दी कि बहुमत परीक्षण का लाइव ब्रॉडकास्ट कराया जाएगा। 

11:20 AM : मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने विधानसभा में विधायक की शपथ ली।

11ः00 AM :  सीएम बीएस येदियुरप्पा और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया विधानसभा पहुंचे।

10ः30 AM: कांग्रेस विधायकों की बस होटल हिल्टन से विधानसभा के लिए रवाना। 

10ः25 AM: कांग्रेस और जेडीएस गठबंधन के नेता कुमारस्वामी ने कहा, "हमारे पास आंकड़ा है, येदियुरप्पा बहुमत परीक्षण में हारेंगे।" 

10ः08 AM : बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी विधायक बंगलूरू के शंग्रीला होटल में पहुंचे हैं। वह यहीं से विधानसभा में आज होने वाले बहुमत परीक्षण के लिए जाएंगे। 

10ः06 AM : कर्नाटकः 11 बजे शुरू होगी विधानसभा की कार्यवाही। 

 10ः04 AM : कांग्रेस नेता सिद्धारमैया बंगलूरू विधानसभा पहुंचे हैं।

09:40 AM : आज होने वाले बहुमत परीक्षण के मद्देनजर बंगलूरु विधानसभा के बाहर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। 

09:33 AM : कांग्रेस के वकील अभिषेक मनु सिंघवी सुप्रीम कोर्ट के लिए निकल चुके हैं। बता दें कि स्पीकर केजी बोपैया की नियुक्ति के संबंध में कांग्रेस-जेडी (एस) की ओर से दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज 10:30 सुनवाई करेगा। 
विज्ञापन


09:20 AM : कांग्रेस विधायक रामलिंगा रेड्डी ने कहा कि वह (लापता विधायक आनंद सिंह) शारीरिक रूप से वह हमारे साथ नहीं है लेकिन वह हमारे नेताओं के संपर्क में है। उन्हें आज विधानसभा में आना है। वह निश्चित रूप से हमारे लिए वोट देंगे। वह हमारे साथ हैं। वह वापस आएंगे।

09:10 AM : आज शाम 4 बजे विधानसभा में होने वाले बहुमत परीक्षण से पहले शंगरी-ला होटल में बीजेपी की बैठक चल रही है। इस बैठक में शामिल होने के  लिए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी पहुंचे हैं। यहां येदियुरप्पा ने कहा मैं 100 फीसदी बहुमत साबित करने जा रहा हूं। इसके अलावा बैठक में कर्नाटक के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर समेत बीजेपी के विधायक भी शामिल हैं। 
09:06 AM : केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार बोले- कांग्रेस और जेडीएस का गठबंधन एक अपवित्र गठबंधन है। उन्हें अस्वीकार किया जाएगा, जनता उन्हें नकार देगी। 

08ः58 AM : कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा, "सरकार हमारी बनने जा रही है, भाजपा एक्पोज हो गई है। हमारे पास आंकड़े हैं। 

08ः54 AM : शंग्रीला होटल में बीजेपी की होने वाली बैठक में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा पहुंच रहे हैं।

08ः42 AM : कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद बोले- विधायक हमारे पक्ष में हैं, हम सरकार बनाएंगे। 

08ः38 AM : कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि बीजेपी के पास पर्याप्त संख्या नहीं है, बहुमत परीक्षण में हम ही जीतेंगे। बीजेपी बस अपना बहुमत साबित करना चाहती है और वह इसमें असफल होगी। 
 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें