फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा: बिप्लब देब का 13 दिसंबर का कार्यक्रम रद्द, सीएम पद को लेकर किया था एलान

Fri, 11 Dec 2020 12:56 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
विज्ञापन
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

त्रिपुरा के उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा ने कहा कि अगरतला में 13 दिसंबर को निर्धारित मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है। कुछ दिन पहले सीएम बिप्लब कुमार देब ने कहा था कि वह 13 दिसंबर को विवेकानंद मैदान जाएंगे और लोगों को वहां आने के लिए कहेंगे और वहां जनता से पूछेंगे कि उन्हें सीएम के रूप में रहना चाहिए कि नहीं।

विज्ञापन

 


सीएम देब ने कहा था कि वह लोगों से अपने बारे में राय लेंगे और अगर प्रतिक्रिया नकारात्मक रही तो हाईकमान को इस बारे में बताएंगे। 

मीडिया से बात करते हुए बिप्लब देब भावुक हो गए थे और कहा कि कि वह 13 दिसंबर को अगरतला के विवेकानंद मैदान में लोगों से पूछूंगा कि मुझे सीएम बने रहना चाहिए या नहीं।अगर जनता मेरा समर्थन नहीं करेगी तो मैं हाईकमान को सूचित करूंगा।

राज्य के नए प्रभारी विनय सोनकर के आगमन पर पार्टी के कुछ विधायकों, कार्यकर्ताओं ने खुलकर सीएम का विरोध किया था। इन्होंने बिप्लब हटाओ, भाजपा बचाओ के नारे लगाए थे और सीएम को हटाने की मांग की थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने, बागी विधायकों ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने की मांग की थी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें