फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक फंडिंग को पारदर्शी बनाने की ओर बढ़ चली है सरकार : जेटली 

Sun, 02 Jul 2017 05:06 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि देश में राजनीतिक फंडिंग को पारदर्शी बनाना सबसे बड़ी चुनौती है लेकिन सरकार चुनावी बांड के जरिये इस दिशा में काम कर रही है। सरकार ने बजट में चुनाव बांड का प्रावधान किया था। 
विज्ञापन


जेटली ने कहा लोग कहते हैं कि भ्रष्टाचार को खत्म करना है तो इसकी कवायद राजनीतिक दलों से शुरू होनी चाहिए। अगर राजनीतिक पार्टी में भ्रष्टाचार है तो इसकी वजह चुनावी फंडिंग के तरीके में पारदर्शिता का न होना है। 

देश के सामने राजनीतिक फंडिंग को पारदर्शी बनाना बेहद चुनौतीपूर्ण काम है।

जेटली ने कहा कि आने वाले दिनों में हम चुनावी बांड का तरीका लाएंगे जिससे सिर्फ टैक्स चुकाया हुआ पैसा ही राजनीतिक सिस्टम में आएगा। हम इस दिशा में आगे बढ़ चुके हैं। 
विज्ञापन


इस दिशा में एक मजबूत पहल के तहत सरकार ने इस साल के बजट में चुनाव बांड लाने का प्रावधान किया है। अब दो हजार से रुपये से ज्यादा चंदा देने वालों का नाम भी उजागर करना होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें