फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: मुंबई में राम के नाम पर भाजपा और शिवसेना के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

Thu, 17 Jun 2021 03:23 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।

सार

  • शिवसैनिकों पर महिलाओं पर हमले का आरोप
  • भाजपा नेता शिवसैनिकों की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठ गए
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की जमीन खरीदी में कथित भ्रष्टाचार को लेकर मुंबई में महाभारत शुरू हो गया है। शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने के बाद अब तक भाजपा और शिवसेना के बीच अब तक जुबानी जंग चल रही थी जो बुधवार को मारपीट में तब्दील हो गई। दादर स्थित शिवसेना भवन के सामने दोनों दल के कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ गए। जिसमें कई भाजपा कार्यकर्ता जख्मी हो गए।

विज्ञापन


गौरतलब है कि श्रीराम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर लगे जमीन घोटाले के आरोपों पर शिवसेना के मुखपत्र में संपादकीय लिखा गया था जिसका विरोध करने के लिए भाजपा युवा मोर्चा ने शिवसेना के खिलाफ फटकार मोर्चा आयोजित किया था।

इसी दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। भाजपा नेता माहिम पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज करने और शिवसैनिकों की गिरफ्तारी को लेकर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


इसके बाद अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ज्ञानेश्वर चव्हाण और डीसीपी प्रणय अशोक माहिम थाने पहुंचे उसके बाद भाजपा की शिकायत पर पुलिस ने पूर्व महापौर श्रद्धा जाधव सहित सात शिवसेना के प्रमुख पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया।

इधर, शिवसेना विधायक सदा सरवणकर ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता शिवसेना भवन पर हमला करने की फिराक में थे। शिवसैनिकों को जब इसकी सूचना मिली तो वे आक्रोशित हो गए।

वहीं, भाजपा ने कहा कि  कार्यकर्ता पुलिस को पूर्व सूचना देकर आंदोलन कर रहे थे। पुलिस ने जब भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया उसके बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के पीछे छुपकर महिलाओं पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें