फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा व कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, उर्मिला को मिली सुरक्षा

Tue, 16 Apr 2019 04:13 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

उत्तर मुंबई लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर के प्रचार के दौरान सोमवार को कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में जमकर मारपीट हुई। इसके बाद उर्मिला ने भाजपा पर भय पैदा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी जान को खतरा है, इसलिए पुलिस सुरक्षा दी जाए, जो उन्हें उपलब्ध करा दी गई।

विज्ञापन


सोमवार को बोरीवली में उर्मिला की रैली के दौरान कुछ लोग मोदी-मोदी के नारे लगाने लगे। इससे कांग्रेसी भड़क गए और दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई।  उर्मिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि महिलाओं के सामने अश्लील हरकत और उनसे धक्कामुक्की भी की गई। वहीं, उर्मिला के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार गोपाल शेट्टी ने कहा, मोदी-मोदी के नारे लगाने वाले सामान्य नागरिक थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें