फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई: शिवाजी पार्क में सीजेपी के प्रदर्शन में हंगामा, स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति; सौरव दास ने लगाए आरोप

Fri, 02 Oct 2026 03:26 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

मुंबई में सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान हंगामा हो गया। स्थानीय लोगों ने शिवाजी पार्क में प्रदर्शन का विरोध किया और कहा कि इससे स्थानीय लोगों को परेशानी होगी। हालात को देखते हुए शिवाजी पार्क में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन
सीजेपी के प्रदर्शन में हंगामा - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के शिवाजी पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हंगामा देखने को मिला। दरअसल विरोध प्रदर्शन के लिए मुंबई के शिवाजी पार्क पहुंचे सीजेपी कार्यकर्ताओं को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। कॉकरोच जनता पार्टी ने चुनाव आयोग के खिलाफ शिवाजी पार्क में विरोध प्रदर्शन का एलान किया था। इसके लिए सीजेपी समर्थक शिवाजी पार्क पहुंचे थे। हालांकि स्थानीय लोगों ने इस पर आपत्ति जताई। हंगामे को देखते हुए शिवाजी पार्क में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने क्यों जताई आपत्ति?
स्थानीय निवासियों ने पार्क को प्रदर्शन स्थल के रूप में इस्तेमाल किए जाने पर आपत्ति जताई है और कहा कि इससे आम लोगों को परेशानी होगी। एक स्थानीय निवासी ने कहा, 'हम यहां इस पार्क में टहलने के लिए आते हैं, लेकिन हाल के दिनों में यहां लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। आम लोगों को हो रही परेशानी की जिम्मेदारी कौन लेगा? यह गलत है। अगर किसी मुद्दे पर प्रदर्शन करना है तो ठीक है, लेकिन सरकार ने इसके लिए आजाद मैदान निर्धारित किया है।'

एक अन्य स्थानीय ने कहा, 'हम इसी इलाके में रहते हैं। आज यहां भारी पुलिस बल तैनात है और मंच भी तैयार किया गया है। यहां की स्थानीय एसोसिएशनों ने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि यहां किसी भी तरह के प्रदर्शन की अनुमति न दी जाए। आसपास स्कूल और अस्पताल हैं, जिससे असुविधा होती है। हमारी मांग है कि ये लोग प्रदर्शन के लिए आजाद मैदान जाएं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

सौरव दास ने क्या आरोप लगाए?
कॉकरोच जनता पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा के लोग विरोध कर रहे हैं। सौरव दास ने कहा, 'भाजपा ने कुछ लोग भेजे हैं। हमने भी कुछ तस्वीरें मुहैया कराई हैं। धर्मेंद्र प्रधान के पूर्व ओएसडी भी तस्वीरों में दिख रहे हैं। साथ ही शिवाजी पार्क इलाके में रहने वाले कुछ स्थानीय लोग भी हैं। इस देश का कोई भी नागरिक विरोध प्रदर्शन के खिलाफ नहीं है और कोई ये भी नहीं चाहता कि देश में वोट की चोरी हो।'

जावेद अख्तर ने भी किया पोस्ट
मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मुझे खुशी है कि मुझे खुशी है कि शिवाजी पार्क के कुछ निवासी अब ध्वनि प्रदूषण को लेकर संवेदनशील हो रहे हैं और आज सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि जब भी महाराष्ट्र के किसी भी राजनीतिक दल का कोई जलसा शिवाजी पार्क में आयोजित होगा, तब भी वे इसी तरह, बल्कि उससे भी अधिक तीव्रता से, यही आपत्ति उठाएंगे।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें