फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जहां रोके दिल्ली पुलिस, वहीं बना दें जंतर-मंतर': सीजेपी के नए नेता अजिंक्य शिंदे ने कहा- जारी रहेगी लड़ाई

Sat, 10 Oct 2026 04:07 PM IST
देवेश त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले तीन नेताओं को दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिए जाने के बाद संगठन ने आगे की रणनीति का संकेत दिया है। पार्टी के एक्स हैंडल पर साझा वीडियो में अजिंक्य शिंदे ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि पुलिस जिस स्थान पर उन्हें रोके, वहीं विरोध जारी रखें।
विज्ञापन
सीजेपी के नए नेता अजिंक्य शिंदे - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन से पहले अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट से ही हिरासत में ले लिया गया था। इसके बाद सीजेपी ने एक्स हैंडल पर दिपके का एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो पोस्ट कर अपनी और रांका-दास की गैरमौजूदगी में अजिंक्य शिंदे को प्रदर्शन की कमान सौंपने की बात कही थी। अब शिंदे का एक और बयान सामने आया है।
विज्ञापन

अजिंक्य शिंदे ने दिल्ली में प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि अगर दिल्ली पुलिस आपको रोकती है, तो जहां आपको रोका जा रहा है, उसी जगह को जंतर-मंतर बना दें। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देता ये लड़ाई जारी रहेगी। बता दें कि अजिंक्य शिंदे एक राजनीतिक कार्यकर्ता और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता हैं, जिनकी कॉकरोच जनता पार्टी के सांगठनिक ढांचे में एक बेहद अहम भूमिका है। 

हमने तोड़ा था मोदी-शाह की जोड़ी का अहंकार : अजिंक्या शिंदे
वीडियो में अजिंक्य शिंदे कहते नजर आ रहे हैं, ''अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस मोदी-शाह की तानाशाही सरकार ने दिल्ली एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया है। ये तानाशाही सरकार इस देश की एकजुटता से फिर से एक बार डर चुकी है। पिछली बार जब पूरा देश एकत्र होकर जंतर-मंतर पर आया था, तो मोदी-शाह की जोड़ी का अहंकार हमने चकनाचूर कर दिया था। इसी वजह से लोगों को जंतर-मंतर पहुंचने से रोकने के लिए ट्रेनें-बसें बंद कर दीं और लोगों को हिरासत में ले लिया।''

प्रदर्शनकारियों से शिंदे ने की क्या अपील?
उन्होंने आगे कहा, ''मोदी-शाह का डर दिखाता है कि आधी लड़ाई हम जीत चुके हैं। ये एक नई लड़ाई की शुरुआत है। हम क्या मांग रहे हैं, जिन लोगों के वोट का अधिकार चोरी हुआ है, उनको उनका अधिकार वापस मिले। जिस ज्ञानेश कुमार ने वोट चोरी की उसका इस्तीफा हो, हम यही तो मांग रहे थे। इसकी वजह से इस तानाशाही सरकार ने पूरी दिल्ली में इमरजेंसी लागू कर नाकाबंदी लगा दी। मेरा सभी देशवासियों से निवेदन हैं कि आप सभी लोग जंतर-मंतर की ओर कूच करें।''
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें