फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोटा नहीं, सीटें बढ़ाएं; फीस पर लगे लगाम': आरक्षण पर खुलकर बोले CJP प्रमुख दीपके; अमित शाह को लेकर कही ये बात

Mon, 03 Aug 2026 02:00 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, छत्रपति संभाजीनगर।

सार

अभिजीत दीपके ने आरक्षण का समर्थन करते हुए सीटें बढ़ाने और मैनेजमेंट कोटा का विरोध करने की मांग की है। उन्होंने निजी स्कूलों की फीस सीमित करने और प्रदर्शनकारियों पर हुई लाठीचार्ज की घटना के लिए गृह मंत्री अमित शाह व पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक ने और क्या-क्या कहा है? जानिए...
 
विज्ञापन
अभिजीत दीपके, सीजेपी संस्थापक - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने आरक्षण के मुद्दे पर अपनी राय साफ की है। उन्होंने कहा कि अगर देश के किसी गरीब या वंचित बच्चे को शिक्षा मिल रही है, तो इसमें गलत क्या है? हमारा मुख्य लक्ष्य अधिक से अधिक लोगों तक शिक्षा पहुंचाना होना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब भी आरक्षण की बात आती है, तो लोग यह क्यों कहते हैं कि सीटें कम हो गईं? लोगों को सरकार से सवाल पूछना चाहिए कि आखिर शिक्षण संस्थानों में सीटें क्यों नहीं बढ़ाई जा रही हैं? दीपके ने तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह लोग आरक्षण का विरोध करते हैं, वैसा विरोध मैनेजमेंट कोटा के खिलाफ क्यों नहीं दिखाई देता?
विज्ञापन


निजी स्कूलों की फीस पर लगे कैप
देश में शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण पर दीपके ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज के दौर में आम नागरिक के लिए पढ़ाई बेहद महंगी और पहुंच से बाहर हो चुकी है। सरकार को इसे सस्ता और हर किसी के लिए सुलभ बनाना होगा। उन्होंने मांग की कि निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर तुरंत एक सीमा (कैप) तय की जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे और शिक्षा के स्तर में व्यापक सुधार करने की जरूरत पर बल दिया।

यह भी पढ़ें: अमेरिका में पढ़ाई का पैसा कहां से आया?: RTI एक्टिविस्ट के सवाल का दीपके ने दिया जवाब; सरकार को भी दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह को लेकर क्या कहा? 
प्रदर्शन के दौरान हुए पथराव और प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर दीपके ने गृह मंत्री अमित शाह पर सीधे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के रहते इस तरह की घटनाएं कैसे हो सकती हैं? क्या पुलिस केवल 12 साल की छोटी बच्चियों पर लाठियां चलाने के लिए ही मुस्तैद रहती है? दीपके ने दावा किया कि पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन स्थल पर 2,100 उपद्रवी मौजूद थे, फिर भी वे अपराधियों को रोक नहीं पाए। यह गृह मंत्री अमित शाह और पुलिस प्रशासन की पूरी तरह नाकामी है। दीपके ने आरोप लगाया कि यह सिर्फ प्रशासनिक नाकामी नहीं, बल्कि एक तय योजना का हिस्सा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें