फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CJI: युवा दिवस के मौके पर बोले सीजेआई सूर्यकांत- 'स्वामी विवेकानंद भारतीय संस्कृति के सबसे महान राजदूत'

Mon, 12 Jan 2026 07:16 PM IST
अमन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सुप्रीम कोर्ट में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने स्वामी जी को याद करते हुए उन्हें भारतीय संस्कृति का वैश्विक चेहरा बताया। सीजेआई ने कहा विवेकानंद की शिक्षाएं और नैतिक मूल्य आज की युवा पीढ़ी के लिए बेहद जरूरी और प्रासंगिक हैं।
विज्ञापन
सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने सोमवार को स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत की संस्कृति और दर्शन के सबसे महान अंतरराष्ट्रीय राजदूत थे। सीजेआई ने यह बात सुप्रीम कोर्ट में कही। वहां सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन और अधिवक्ता परिषद ने मिलकर एक रक्तदान शिविर लगाया था। सीजेआई ने इस शिविर का उद्घाटन किया और फिर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के कई अन्य जज और वरिष्ठ वकील भी वहां मौजूद थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: गिनती भूल गया गैंगस्टर अबू सलेम?: सजा पूरा होने का किया दावा, सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- 2005 से 25 साल कैसे गिना

नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा
सीजेआई ने कहा, "उनका हर शब्द महत्वपूर्ण, दूरदर्शी, नैतिक मूल्यों से भरे हुए थे और हमारे महान देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देते थे। वह भारत की संस्कृति और दर्शन के सबसे महान अंतरराष्ट्रीय राजदूत थे।" उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक महान और दूरदर्शी नेता थे और उनकी शिक्षाएं देश में काफी महत्वपूर्ण हैं। सीजेआई ने कहा मेरा मानना है कि उनकी शिक्षाएं हमेशा प्रासंगिक रहेंगी और नई पीढ़ी और इस देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय युवा दिवस का महत्व
बता दें कि हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को 'राष्ट्रीय युवा दिवस' के रूप में मनाया जाता है। भारत सरकार ने 1984 में इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस घोषित किया था। साल 1985 से इसे हर साल पूरे देश में मनाया जाता है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें