फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह समझना होगा कानून से स्नातक करने वाले कानूनी पेशा क्यों नहीं चुनते : सीजेआई गोगोई

Sat, 17 Aug 2019 06:13 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई (फाइल फोटो)
विज्ञापन

भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने शनिवार को कहा कि वकीलों की भूमिका पर ध्यान देने की जरूरत है और यह समझने की आवश्यकता है कि कानून से स्नातक करने वाले अच्छे अवसरों के बावजूद प्राकृतिक रूप से कानूनी पेशा क्यों नहीं चुनते हैं। 

विज्ञापन


सीजेआई ने कहा कि वकील वादकारियों के वकील और सलाहकार के रूप में कार्य करते हैं और कानून के तहत उनके अधिकारों को सुरक्षित रखने में उनकी मदद करते हैं। अपने मुवक्किलों के लिए कार्य करते समय वह कानून की व्याख्या और न्यायाधीशों को कानूनी प्रस्तावों को निर्धारित करने में मदद करते हैं। 

न्यायाधीश गोगोई नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के सातवें वार्षिक दीक्षा समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि कानून के शिक्षण संस्थानों का उद्देश्य ऐसे वकीलों को सामने लाना है जो बार के भावी नेताओं के रूप में देश की सेवा कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें