फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ता खतरा : सीजेआई रमण ने पद संभालते ही कोरोना के हालात को लेकर वरिष्ठ जजों की बुलाई बैठक

Sun, 25 Apr 2021 02:45 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

बैठक में सीजेआई के अलावा जस्टिस आरएफ नरीमन, जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एल नागेश्वर राव थे।
विज्ञापन
न्यायमूर्ति एनवी रमन्ना - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के नए मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एनवी रमण ने शनिवार को पद की शपथ लेने के फौरन बाद कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट के कामकाज को लेकर छह वरिष्ठ जजों के साथ समीक्षा बैठक की।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, बैठक में सीजेआई के अलावा जस्टिस आरएफ नरीमन, जस्टिस यूयू ललित, जस्टिस एएम खानविलकर, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस अशोक भूषण और जस्टिस एल नागेश्वर राव थे। सभी सातों जज जल्द ही एक और बैठक करेंगे।

शीर्ष अदालत में अभी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई हो रही है। शपथ लेने से पहले जस्टिस रमण ने आंध्र प्रदेश के श्रीसैलम मंदिर और तिरुमला तिरुपति देवस्थानम के पुजारियों से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। शपथ के बाद सीजेआई रमण शीर्ष अदालत परिसर में अपने कार्यालय में परिवार के साथ पहुंचे और जजों के साथ मशविरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें