फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CJI खेहर ने HC चीफ जस्टिस को लिखा खत, कहा- जल्द भेजें नए जजों के नाम

Sun, 23 Apr 2017 11:32 AM IST
amarujala.com, Presented By : अजय कुमार सिंह
विज्ञापन
जस्टिस खेहर
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजिएम की अध्यक्षता करने के एक सप्ताह बाद जजों की नियुक्ति के लिए देश भर के हाईकोर्ट में लंबित जजों की नियुक्ति की सिफारिशों को अंतिम मंजूरी दे दी गई है। चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जगदीश सिंह खेहर ने सभी उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों को चिट्ठी लिखी है कि नए नामों की सिफारिश जल्द से जल्द करें। तीन उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों ने सीजेआई खेहर की चिट्ठी मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि यह उनसे अनुरोध किया गया है कि वे अपने कॉलेजियम की बैठक बुलाएं और उपयुक्त नाम सुझाएं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-देश को मिला सौभाग्य, 4 बड़े हाई कोर्ट की मुख्य न्यायाधीश महिलाएं
सूत्रों ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि सीजेआई ने चिट्ठी लिखने से पहले व्यक्तिगत रूप से सभी मुख्य न्यायाधीशों से बात की थी। सीजेआई ने मुख्य न्यायाधीशों से यह सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है कि वैसे उम्मीदवारों का चयन करें जिस पर किसी तरह का कोई संदेह नही हो। साथ ही मुख्य न्यायाधीशों को नए मानदंडों का पालन करने के लिए भी कहा है। जिसमें 45 साल से कम उम्र के वकील और 55 साल से अधिक उम्र वाले के नामों पर विचार नहीं किया जा सकता।

ये भी पढ़ें-जजों की नियुक्ति में कोलेजियम का होगा अंतिम फैसला
सीजेआई के पत्र में यहां तक कहा गया है कि सरकार ने अभी तक ज्ञापन प्रक्रिया पर कॉल नहीं किया है जिसे मार्च की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट कालेजियम द्वारा भेजा गया था।गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जे.एस खेहर की अध्यक्षता वाली कॉलेजिमय ने जजों की नियुक्ति के लिए 90 नामों को फाइनल किया है। बता दें कि 24 उच्च न्यायालयों में 41% से अधिक पद खाली हैं। पूरे देश में जजों के 1079 पद स्वीकृत हैं, लेकिन उसके मुकाबले अभी केवल 632 न्यायाधीश ही कार्यरत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें