उन्होंने यूनिवर्सिटी को नसीहत देते हुए कहा, विश्वविद्यालयों को खुद को नई दिशा देनी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे घड़ी की सुई की तरह सच के साथ रहें और समाज के मूलभूत लक्ष्य की ओर लगातार बढ़ें, जो निसंदेह अलग-अलग वक्त पर बदलता रहता है।
मार्टिन लूथर के बहाने छात्रों को पढ़ाया पाठ
भेदभाव के खिलाफ आंदोलन चलाने वाले अमेरिका के गांधी के रूप में चर्चित मार्टिन लूथर किंग जूनियर को याद करते हुए जस्टिस बोबडे ने कहा, मार्टिन लूथर कहा करते थे कि शिक्षा का कार्य गहनता से व सूक्ष्मता से सोचने की क्षमता विकसित करना है। बुद्धिमत्ता के साथ सद्चरित्र यही असली शिक्षा का लक्ष्य है। आकलन करने के लिए अनुसंधान और विचार पर बल देना चाहिए। ये दोनों ही समान रूप से अहम हैं।