फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19: 'प्रधानमंत्री की वन नेशन-वन हेल्थ सोच पर करेंगे काम', कोरोना से निपटने की तैयारी पर बोले सिंधिया

Fri, 23 Dec 2022 10:37 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना से निपटने की तैयारी पर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि दूर-दराज के इलाकों में खून, वैक्सीन और दवा की डिलीवरी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। 2014 में केवल छह एम्स थे और आज देश में 22 एम्स हैं। एमबीबीएस सीटों में 90 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना से निपटने की तैयारी को लेकर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने गुरुवार को कोरोना की तैयारियों के संबंध में शीर्ष अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। PM मोदी की स्पष्ट सोच रही है- 'वन नेशन वन हेल्थ'। उसी के सहारे देश में जन-जन ने मिलकर कोविड का सामना किया। जिस देश में सिर्फ एक टेस्टिंग लैब थी उसी भारत में आज 3388 टेस्टिंग लैब हैं।

विज्ञापन


 दूर-दराज के इलाकों में खून, वैक्सीन और दवा की डिलीवरी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा
सिंधिया ने कहा कि दूर-दराज के इलाकों में खून, वैक्सीन और दवा की डिलीवरी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। 2014 में केवल छह एम्स थे और आज देश में 22 एम्स हैं। एमबीबीएस सीटों में 90 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।  हमारी सरकार का ध्यान स्वास्थ्य देखभाल को समग्र स्वास्थ्य देखभाल में बदलने पर है। इस सोमवार तक टीके की 220 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें